
ब्रेकअप के बाद शमिता शेट्टी को हुआ प्यार? बिजनेसमैन संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सिंगल...
AajTak
शमिता शेट्टी ने अपने 47वें जन्मदिन का जश्न बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा के साथ मनाया. उनके साथ टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा भी थे, जिससे डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं. शमिता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.
2 फरवरी को शमिता शेट्टी ने धूमधाम से अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. शमिता ने बर्थडे का जश्न बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा के साथ मनाया. खास मौके पर उनके साथ टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा भी नजर आए. दीपेश और शमिता को साथ देखकर इनकी डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गईं. लेकिन क्या सच में शमिता और दीपेश रिश्ते में हैं? एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट में डेटिंग रूमर्स का सच बताया है.
रिलेशनशिप में शमिता?
बॉलीवुड डीवा शमिता शेट्टी अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर हमेशा से ही चर्चा में आ जाती हैं. बर्थडे के बाद से उनका नाम दीपेश शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. इससे पहले बात बहुत आगे बढ़ती एक्ट्रेस ने खुद ही सारी चीजें क्लियर कर दीं हैं. डेटिंग रूमर्स का सच बताते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- सिंगल और शांत. सच्ची दोस्ती को गलत तरीके से समझने वाले रूढ़िवादी बनना बंद करो. ये सब सच में बकवास है.
शमिता ने ये लिखकर साफ कर दिया कि वो सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं.
कैसे शुरू हुई डेटिंग रूमर्स?
दीपेश ने इंस्टाग्राम पर शमिता के जन्मदिन की कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वो एक्ट्रेस के बेहद करीब नजर आए. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे मेरी हमेशा की हंसी का राज, जिसे मेरी सारी कहानियां पता हैं और फिर भी साथ है. लव यू, माई शम्स्टर. बस इसके बाद से ही उनका नाम शमिता के साथ जोड़ा जाने लगा.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












