
ब्रिटेन: PM बनते ही ऋषि सुनक ने किया कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, भारतवंशी सुएला की हुई वापसी
AajTak
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनते ही ऋषि सुनक ने कैबिनेट में कई बड़े बदलाव किए हैं. उनकी तरफ से कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है तो कुछ ऐसे भी हैं जो जॉनसन और लिज ट्रस के करीबी रहे हैं. सभी को साथ लेकर चलने पर जोर दिया गया है.
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनते ही ऋषि सुनक एक्टिव मोड में आ गए हैं. उनकी तरफ से कैबिनेट में बड़े बदलाव कर दिए हैं. इन बदलावों ने कई बड़े संकेत दे दिए हैं. सुनक ने अपनी निजी पसंद को पीछे छोड़ते हुए कई ऐसे चेहरों को जगह दी है जो उन्हें छोड़कर दूसरों के वफादार रहे हैं. ऐसे में अपनी कैबिनेट में सुनक ने संतुलन साधने का प्रयास किया है. संकेत दिया गया है कि वे सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं, सभी के साथ मिलकर ब्रिटेन का विकास करना चाहते हैं.
सुएला की वापसी, क्या मायने?
ऋषि सुनक की कैबिनेट में वैसे तो कई बड़े चेहरों को जगह दी गई है लेकिन जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो सुएला ब्रेवरमैन का नाम रहा. वैसे तो सुएला भारतीय मूल की हैं लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने ही भारतीयों के लिए एक विवादित टिप्पणी कर दी थी. उन्होंने कहा था कि कई भारतीय प्रवासी वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी ब्रिटेन में ही रहते हैं. ब्रिटिश लोगों ने ब्रेग्जिट से हटने के लिए इसलिए वोट नहीं दिया था कि भारतीयों के लिए ब्रिटेन की सीमा इस तरह से खोल दिया जाए. लेकिन सुनक ने अपनी कैबिनेट में उनकी वापसी करवा दी है. उन्हें एक बार फिर गृहमंत्री का पद दे दिया गया है.
डिप्टी पीएम कौन बना है?
इसी तरह सुनक ने अपनी कैबिनेट में जेम्स क्लेवर्ली को भी जगह दी है. वे इससे पहले ट्रस के मंत्रिमंडल में भी शामिल थे, अब सुनक ने भी उन पर भरोसा जताया है. उन्हें एक बार फिर विदेश सचिव नियु्क्त किया गया है. अब अगर जेम्स को मौका दिया गया है तो बोरिस जॉनसन की सरकार के समय डिप्टी पीएम रहे डोमिनिक राब एक बार फिर अपना वही पद हासिल करने में कामयाब हो गए हैं. सुनक की सरकार में भी वे डिप्टी पीएम की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं. उन्हें न्याय सचिव की भूमिका भी दी गई है. इसी तरह बेन वैलेस ने भी अपना रक्षा सचिव वाला पद बचा लिया है. सुनक ने भी अपनी कैबिनेट में उन्हें बरकरार रखा है.
बड़े चेहरे जो बाहर हो गए

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









