
ब्रिटेन के साउथपोर्ट में चाकू से भीषण हमला, कई लोगों के हताहत होने की आशंका
AajTak
साउथपोर्ट में इस हमले को अंजाम देने वाले आरोपी पर पुलिस ने 'हत्या के प्रयास' का आरोप लगाया है. स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि साउथपोर्ट में सोमवार को चाकूबाजी की एक बड़ी घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. मर्सीसाइड पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.
ब्रिटेन में सोमवार को एक व्यक्ति ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया. साउथपोर्ट में कई लोगों को चाकू मारने की रिपोर्ट के बाद मर्सीसाइड पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. पुलिस ने उसके पास से चाकू भी जब्त कर लिया है.
साउथपोर्ट में इस हमले को अंजाम देने वाले आरोपी पर पुलिस ने 'हत्या के प्रयास' का आरोप लगाया है. स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि साउथपोर्ट में सोमवार को चाकूबाजी की एक बड़ी घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. मर्सीसाइड पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








