
ब्रिटेन के शाही परिवार की मिट्टी पलीद! टैक्सपेयर्स के पैसे से मसाज करवाते थे एंड्रयू
AajTak
एंड्रयू ने 2001 से 2011 तक ब्रिटेन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव फॉर इंटरनेशनल ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के रूप में काम किया. यह पद अवैतनिक था, लेकिन उनकी विदेश यात्राओं और सहयोगी स्टाफ का खर्च टैक्सपेयर्स के पैसे से उठाया जाता था.
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. एपस्टीन फाइल्स में एंड्रयू का नाम सामने आने के बाद से वह दुनियाभर में शाही परिवार की किरकिरी करवा चुके हैं. लेकिन अब उन पर एक और आरोप लगा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रयू पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी दौरों के दौरान मसाज कराने के लिए टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं मसाज के अलावा अन्य निजी खर्चों के लिए भी सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया गया.
ब्रिटेन के रिटायर्ड नौकरशाह ने एंड्रयू पर ये आरोप लगाया. रिपोर्ट में कहा गया कि 2000 के शुरुआती वर्षों में तत्कालीन नौकशाह ने एंड्रयू की मिडिल ईस्ट की यात्रा के बाद उनकी मसाज से जुड़े खर्चों पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा कि मुझे लगा यह गलत है. मैंने कहा था कि हमें इसका भुगतान नहीं करना चाहिए, लेकिन आखिरकार भुगतान कर दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी आपत्ति को खारिज कर दिया था.
एंड्रयू ने 2001 से 2011 तक ब्रिटेन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव फॉर इंटरनेशनल ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के रूप में काम किया. यह पद अवैतनिक था, लेकिन उनकी विदेश यात्राओं और सहयोगी स्टाफ का खर्च टैक्सपेयर्स के पैसे से उठाया जाता था.
ये ताजा आरोप एंड्रयू की पहले से खराब हो चुकी छवि को और धूमिल करते हैं. वह जेफरी एपस्टीन से अपने संबंधों को लेकर जांच के दायरे में हैं. पिछले हफ्ते ही उन्हें सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में अरेस्ट किया गया था. लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया.
एंड्रयू पर यह भी आरोप है कि ट्रेड दूत के रूप में काम करते हुए उन्होंने गोपनीय सरकारी दस्तावेज एपस्टीन को भेजे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय निगरानी रखने वाले एक अन्य रिटायर्ड अधिकारी ने बताया कि एंड्रयू के विदेशी दौरों के खर्चों पर उन्हें कभी संदेह नहीं रहा. उन्होंने कथित फिजूलखर्ची पर हैरानी जताई, जिसमें बार-बार फ्लाइट्स, महंगे होटल बुकिंग और उनके साथ चलने वाले दल का खर्च शामिल था.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







