
ब्रिटिश PM सुनक ने अपने दो उम्मीदवारों पर लिया एक्शन, सट्टेबाजी केस में कार्रवाई
AajTak
ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव होने हैं. हालांकि, पहले अटकलों के मुताबिक, यह चुनाव सितंबर-अक्टूबर में होने वाला था, लेकिन इसकी जानकारी लीक हो गई थी. इस मामले में कंजर्वेटिव पार्टी के ही दो उम्मीदवारों का नाम सामने आया था, जिसमें अब पीएम ऋषि सुनक ने कार्रवाई की है.
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने आम चुनाव की तारीख को लेकर सट्टेबाजी घोटाले में फंसे अपने दो कंजर्वेटिव सहयोगियों से अपनी पार्टी का समर्थन वापस ले लिया है. उन्होंने मंगलवार को एक्शन लेते हुए चुनाव से एक हफ्ता पहले यह कदम उठाया है. ब्रिटेन में आम चुनाव 4 जुलाई के लिए शेड्यूल है. इससे पहले सट्टेबाजी के मामले पर विवाद खड़ा हो गया था और विपक्ष लगातार उनके निलंबन की मांग कर रहा था.
कंजर्वेटिव पार्टी के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि टोरी (ब्रिटिश संसदीय चुनाव के) उम्मीदवार क्रेग विलियम्स और लॉरा सॉन्डर्स को अब पार्टी का समर्थन नहीं मिलेगा. क्रेग विलियम्स वेल्स में मोंटगोमेरीशायर से चुनावी मैदान में थे. वहीं सॉन्डर्स ग्लाइंडर और इंग्लैंड में ब्रिस्टल नॉर्थ वेस्ट से सांसद के रूप में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के उम्मीदवार थे, जिनसे कंजर्वेटिव पार्टी ने अपना समर्थन वापस ले लिया है.
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में 65 साल बाद फिर शुरू होगी अनिवार्य सैन्य सेवा... इन देशों में भी सख्त नियम, जानें- भारत में क्यों नहीं ऐसा रूल
संसदीय चुनाव के दो उम्मीदवारों पर एक्शन
कंजर्वेटिव पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, "चल रही आंतरिक जांच के मुताबिक, हमने निष्कर्ष निकाला है कि हम आगामी आम चुनाव में संसदीय उम्मीदवार के रूप में क्रेग विलियम्स या लॉरा सॉन्डर्स का समर्थन नहीं कर सकते." प्रवक्ता ने कहा, "हमने सट्टेबाजी से संबंधित आयोग से जांच की है कि यह निर्णय उनके द्वारा की जा रही जांच में कोई हस्तक्षेप नहीं करता है" और उन्होंने जांच को स्वतंत्र बताया.
पीएम सुनक के करीबी हैं उम्मीदवार

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







