
ब्रालेट-शॉर्ट्स में जाह्नवी कपूर का खूबसूरत लुक, इतनी है कीमत
AajTak
जाह्नवी कपूर फिलहाल अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने मालदीव से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने ब्रालेट-शॉर्ट्स कैरी किए हुए हैं. उनके इस आउटफिट की कीमत 4 हजार रुपये है.
फिल्म धड़क से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर खूबसूरत अभिनेत्रियों में से हैं. वे फिलहाल अपने दोस्त संग मालदीव में हैं, जहां से वे अपना पल-पल फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस अपने किरदार के साथ-साथ फैशन सेंस को भी काफी मेंटेन रखती हैं. जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे काफी सिंपल और ब्यूटीफुल लग रही हैं. पिक्चर में जाह्नवी ने व्हाइट ब्रालेट और ऑरेंज शॉर्ट्स कैरी किए हुए हैं. इस आउटफिट में उनका ग्लैमरस लुक साफ नजर आ रहा है. जाह्नवी के इस आउटफिट की कीमत 4 हजार रुपये है. जाह्नवी के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. एक्सेसरीज की बात करें तो उन्होंने आउटफिट के साथ ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और एक नेकलेस पहना हुआ है. जाह्नवी ने इस लुक के साथ बेहद ही लाइट मेकअप और अपने बालों को खुला रखा हैं. बात करें वायरल हो रही तस्वीर की तो जाह्नवी द्वारा पहना गया ब्रालेट OOKIOH की वेबसाइट पर उपलब्ध है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












