
ब्यूटी प्रोडक्ट्स के नाम पर हो रही थी शराब की तस्करी... आबकारी टीम को ट्रक में मिली डेढ़ करोड़ की बोतलें
AajTak
पुणे जिले के पुरंदर तालुका में सौंदर्य प्रसाधन (Beauty product) के नाम पर शराब की तस्करी की जा रही थी. जब अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिली तो तुरंत वाहनों की चेकिंग शुरू की गई. इस दौरान एक ट्रक में बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें मिलीं. आबकारी विभाग ने शराब जब्त कर एक को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र में ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty product) के नाम पर शराब बेचने का मामला सामने आया है. यहां नए तरीके निकालकर शराब की तस्करी करने वाले गिरोह पर आबकारी विभाग ने एक्शन लिया है. इस कार्रवाई में शराब समेत डेढ़ करोड़ का माल जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स के नाम पर शराब की तस्करी की जा रही थी.
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सतारा-पुणे हाइवे पर खेड़-शिवपुर गांव की सीमा में होटल जगदंबा के सामने की गई. राज्य उत्पादन विभाग के अधीक्षक चरण सिंह राजपूत को सतारा-पुणे राजमार्ग से गोवा से बिक्री के लिए शराब तस्करी के बारे में जानकारी मिली थी. इसी के तहत सासवड विभाग की टीम ने अभियान चलाकर वाहनों की जांच की. खेड़ शिवपुर गांव की सीमा में एक 14 पहिया ट्रक को रोका गया. जब ड्राइवर से ट्रक में लदे सामान के बारे में पूछताछ की गई तो उसने गोलमोल जवाब दिया.
यह भी पढ़ें: पटना में लग्जरी कार से शराब तस्करी... गाड़ी के अंदर मिली 'सचिव बिहार सरकार' लिखी नेम प्लेट
संदेह होने पर टीम ने ट्रक की जांच की तो ट्रक में 180 एमएल क्षमता की 79 हजार 680 सीलबंद बोतलें मिलीं. ये बोतलें 1660 पेटियों में थीं. गोवा में बनी रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की की 750 एमएल क्षमता की 6480 सीलबंद बोतलें (540 पेटी) पाई गईं. टीम ने ट्रक और शराब समेत 1 करोड़ 51 लाख 6 हजार 600 रुपये का माल जब्त कर लिया. इसी के साथ ड्राइवर सुनील चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










