
बॉलीवुड स्टाइल में न्यूयॉर्क सिटी मेयर का चुनाव प्रचार, भारतीय मूल के उम्मीदवार ने लगाया फिल्मी तड़का!
AajTak
भारतीय मूल के जोहरान क्वामे ममदानी न्यूयॉर्क सिटी मेयर का चुनाव बेहद ही फिल्मी स्टाइल में चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई कैंपेन वीडियो जारी किए हैं जिसमें वो बॉलीवुड स्टाइल में वोटर्स को रिझाते नजर आ रहे हैं.
जब जोहरान क्वामे ममदानी ने पिछले साल अक्टूबर में न्यूयॉर्क सिटी मेयर के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी, तब उनको एक मजबूत दावेदार नहीं माना गया था. लेकिन लोगों का जीवन आसान बनाने के वादे और बॉलीवुड के तड़के के साथ सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कैंपेन ने 33 साल के ममदानी को न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद की रेस में आगे खड़ा कर दिया है. न्यूयॉर्क सिटी में डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति मजबूत रही है. ममदानी न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं.
युगांडा के विद्वान महमूद ममदानी और जानी-मानी भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी ने अपनी दक्षिण एशियाई विरासत को अपनाकर चुनावी मुहिम में हिंदी फिल्मों का तड़का लगाया है. उनकी यह बात न्यूयॉर्क सिटी के युवाओं, आप्रवासियों और कामकाजी वर्ग को आकर्षित कर रही है.
पिछले हफ्ते, ममदानी ने एक्स पर एक कैंपेन वीडियो डाला जिसमें क्लासिक बॉलीवुड फिल्मों के सीन और गाने शामिल थे. वीडियो में ममदानी हिंदी में बोल रहे थे और उन्होंने लोगों को मेयर के मतदान की प्रक्रिया को आसान शब्दों में समझाया.
वीडियो में वो लोगों की मूलभूत जरूरतों को सस्ता बनाने का वादा कर रहे हैं और अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी, न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो पर निशाना साधा रहे हैं. कुओमो को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल है.
'आज मेरे पास बिल्डिंग है, प्रॉपर्टी है...'
ममदानी इस चुनाव को जनता और अरबपतियों के समर्थन से चल रही राजनीति के बीच के चुनाव की तरह पेश कर रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











