
बॉलीवुड डेब्यू को तैयार Aly Goni, गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के नक्शेकदम पर चले एक्टर
AajTak
अली को एक फिल्म ऑफर हुई है. एक्टर जल्द ही साल 2022 में बॉलीवुड डेब्यू करते नजर आएंगे. गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के नक्शेकदम पर अब अली ने चलने का फैसला लिया है.
पिछले दो साल एक्टर अली गोनी के लिए काफी शानदार रहे हैं. अली कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रहे हैं. रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में आने के बाद गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन संग 'तेरा सूट' हिप-हॉप सॉन्ग किया. आखिरी बार इन्हें मौनी रॉय संग 'जोड़ा' गाने में देखा गया. इसके बाद से ही अली काम के मामले में काफी छिपे हुए नजर आ रहे हैं. अली का मानना है कि दिखने के नाम पर वह कुछ भी, कभी भी नहीं कर सकते हैं. वह उन्हीं चीजों को करने में भरोसा रखते हैं, जिनसे उनके काम को पहचान मिले. अली एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में थे. एक ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश में, जिससे दर्शकों के बीच वह अपनी पहचान बना सकें. काम की सराहना हो सके.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












