
बॉलीवुड की लैविश वेडिंग, एक शादी के खर्च में खरीद सकते हैं आलीशान विला
AajTak
अपनी शादी में सेलेब्स आउटफिट्स, ज्वैलरी, वेन्यू से लेकर मेन्यू तक को खास रखते हैं और दिल खोलकर पैसे खर्च करते हैं. दीपिका पादुकोण से प्रियंका चोपड़ा तक, कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपनी ग्रैंड वेडिंग में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं. आइए जानते हैं बॉलीवुड की सबसे लैविश और महंगी शादियों के बारे में.
बॉलीवुड स्टार्स अपनी जिंदगी के हर मोमेंट को खुलकर एन्जॉय करते हैं. बात जब शादी की आती है तो बॉलीवुड सेलेब्स अपने वेडिंग डे को भी यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. अपनी शादी में सेलेब्स आउटफिट्स, ज्वैलरी, वेन्यू से लेकर मेन्यू तक को खास रखते हैं और दिल खोलकर पैसे खर्च करते हैं. दीपिका पादुकोण से प्रियंका चोपड़ा तक, कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपनी ग्रैंड वेडिंग में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं. आइए जानते हैं बॉलीवुड की सबसे लैविश और महंगी शादियों के बारे में.
कटरीना कैफ और विक्की कौशल सबसे पहले बात करते हैं कि बॉलीवुड के लव बर्ड्स कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बारे में. बॉलीवुड का यह स्टार कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने को तैयार है. रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना को अपनी शादी में हर चीज स्पेशल तरीके से करनी है और इसके लिए स्टार कपल अपनी शादी में खूब खर्चा करने वाला है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












