
बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez मुश्किल में, 215 करोड़ के वसूली केस में ED ने बनाया आरोपी
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बनाया है. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के खिलाफ ईडी आज चार्जशीट दाखिल करेगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बनाया है. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के खिलाफ ईडी आज चार्जशीट दाखिल करेगी.
जैकलीन को ईडी ने बताया आरोपी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी का मानना है कि जैकलीन को पहले से ही पता था ठग सुकेश एक अपराधी और जबरन वसूली करने वाला है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का जबसे महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग कनेक्शन सामने आया है, वे कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं. ED ने जैकलीन पर पूरी तरह से शिकंजा कसा हुआ है. वहीं, अब ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बता दिया है. ईडी आज एक्ट्रेस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी.
ठग सुकेश ने जैकलीन को दिए थे करोड़ों के गिफ्ट्स
जानकारी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के कीमती गिफ्ट्स दिए थे. ईडी ने एक्ट्रेस की 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी अटैच की है. ऐसा भी बताया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे. परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












