
बॉयफ्रेंड से कराती थी मासूम बेटी का यौन उत्पीड़न, आरोपी ने किया सुसाइड, कलयुगी मां को मिली 40 साल की सजा
AajTak
यह मामला तिरुवनंतपुरम की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा था. कोर्ट ने आरोपी के साथ-साथ पीड़ित बच्ची की मां को भी दोषी पाया. अदालत ने पाया कि आरोपी मां माफी की हकदार नहीं है और इसलिए उसे अधिकतम सजा सुनाई गई है.
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने मां जैसे मजबूत और पावन रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया है. विशेष अदालत ने ब्वॉयफ्रेंड से अपनी सात साल की बेटी का यौन उत्पीड़न कराने वाली एक कलयुगी मां को 40 साल 6 महीने के कठोर कारावास और 20,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. ऐसा शायद ही कहीं हुआ हो कि जब पोक्सो एक्ट के तहत पीड़ित की मां को भी सज़ा दी गई हो. यह मामला तिरुवनंतपुरम की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा था, जिसने आरोपी के साथ-साथ पीड़ित बच्ची की मां को भी दोषी पाया. अदालत ने पाया कि आरोपी मां माफी की हकदार नहीं है और इसलिए उसे अधिकतम सजा सुनाई गई है. अगर वो जुर्माना नहीं भरती है तो उसे छह महीने और कारावास की सजा काटनी होगी. कानूनी सेवा प्राधिकरण ने कहा है कि दोषी महिला के बच्चों को मुआवजा दिया जाना चाहिए.
दरअसल, ये शर्मनाक घटना मार्च 2018 और सितंबर 2019 के बीच हुई. उस दौरान आरोपी महिला ने अपने मानसिक रूप से बीमार पति को छोड़ दिया था. और वो शिशुपालन नाम के अपने पुरुष मित्र के साथ रहने लगी थी. इस दौरान आरोपी महिला की बेटी उसके साथ ही रह रही थी. तभी शिशुपालन ने उस मासूम बच्ची पर कई बार अत्याचार किए.
शिशुपालन की दरिंदगी के कारण बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोटें आईं थी. बच्ची ने जब इस बारे में अपनी मां को बताया तो उसने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और इसके बारे में किसी और को नहीं बताना. आरोपी मां बार-बार बच्ची को अपने घर ले जाती थी और वो दरिंदा उसकी मौजूदगी में बच्ची के साथ मारपीट भी करता था.
एक दिन जब पीड़िता की ग्यारह वर्षीय बड़ी बहन घर आई तो उसकी छोटी बहन ने उसे अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी. इस दौरान आरोपी शिशुपालन ने बड़ी बच्ची के साथ भी दुर्व्यवहार किया. लेकिन बच्चों ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी क्योंकि आरोपी दरिंदे ने उन्हें मारने की धमकी दी थी. लेकिन एक दिन बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को लेकर घर से भाग गई और अपनी दादी के पास चली गई.
बच्चों की दादी ने मां से आरोपी महिला को शिशुपालन के साथ रिश्ता खत्म करने को कहा लेकिन आरोपी महिला ने उनकी बात नहीं मानी. इसी दौरान वो महिला शिशुपालन को छोड़कर किसी और के साथ रहने लगी. महिला के नए पार्टनर ने भी बच्चों पर अत्याचार किए और आरोपी महिला ने उसकी मदद भी की. अब इस मामले की सुनवाई भी शुरू हो चुकी है.
पीड़ित बच्चियों की दादी ने इस घटना का खुलासा किया और बच्चों को बाल गृह में ले गईं. वहां काउंसिलिंग के दौरान बच्चों ने घटना का खुलासा किया और आपबीती सुनाई. इस मुकदमे के दौरान पहले आरोपी शिशुपालन ने आत्महत्या कर ली. इसलिए मुकदमा सिर्फ आरोपी मां के खिलाफ ही चला. अब दोनों बच्चे फिलहाल बाल गृह में रह रहे हैं. इस मामले में बाईस गवाहों से पूछताछ की गई और तैंतीस दस्तावेज़ अदालत में पेश किए गए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



