
बॉयफ्रेंड ने किया 3 महिलाओं संग अफेयर, गर्लफ्रेंड यूं ले रही 'बदला'
AajTak
प्यार में धोखा खाने के बाद कुछ लोग टूट जाते हैं, तो कुछ लोग बदला लेने की ठान लेते हैं. ऐसा ही कहानी है एक अंजान महिला की.
प्यार में धोखा खाने के बाद कुछ लोग टूट जाते हैं, तो कुछ लोग बदला लेने की ठान लेते हैं. ऐसा ही कहानी है एक अंजान महिला की. इस महिला को जब मालूम हुआ कि बॉयफ्रेंड का अफेयर उसके अलावा तीन अन्य महिलाओं के साथ चल रहा है, तो उसने बदला लेने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. जानें क्या है कहानी ? (फोटो/Liv Portilo) दरअसल अमेरिका की 20 वर्षीय आभूषण निर्माता लिव पोर्टिलो ने हाल ही में टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उसने 'रिवेंज नेकलेस' का जिक्र किया है. लिव ने कहा है कि एक अंजान महिला ने उसे इस नेकलेस का ऑर्डर दिया. वह इस नेकलेस को सालगिरह पर बॉयफ्रेंड को उसके परिवार के सामने देने की योजना बना रही है. (फोटो/Liv Portilo) इसे 'रिवेंज नेकलेस' इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि इस नेकलेस पर इस महिला द्वारा अपने बॉयफ्रेंड की उन तीन महिला मित्रों के नाम भी अंकित कराए हैं, जिनके साथ उसका अफेयर चल रहा है. सोने के नेकलेस में उनके रिलेशनशिप की सालगिरह की तारीख 21 जून 2015 अंकित है, साथ ही तीन नाम एशले, उत्पत्ति और करेन भी लिखे हुए हैं. (फोटो/Liv Portilo)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












