
बॉडी नंबर-151, 156, 174... ट्रेन हादसे में 81 मृतकों की अबतक पहचान नहीं, रेलवे ने लोगों से मांगी मदद
AajTak
ओडिशा के बालासोर में 2 जून को ट्रिपल ट्रेन हादसा हुआ था. यहां तीन ट्रेनों की टक्कर हुई थी. इस हादसे में 288 लोगों की जान चली गई थी. जबकि 1100 लोग जख्मी हुए थे. इनमें से 900 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. जबकि 200 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है.
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में अब तक 288 लोग जान गंवा चुके हैं. हादसे के 110 घंटे बाद भी 83 शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. जिन 205 शवों की पहचान हुई है, उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. बाकी शवों की पहचान के लिए भारतीय रेलवे ने समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर आम लोगों की मदद मांगी है. रेलवे ने एक वेबसाइट की लिंक जारी कर शवों की तस्वीर डाली है. रेलवे ने अपील की है कि इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि परिजन उनके अपनों की पहचान कर सकें.
वेबसाइट पर जारी की गईं तस्वीरें
भारतीय रेलवे ने www.srcodisha.nic.in वेबसाइट पर शवों की तस्वीर डाली है. इन तस्वीर में शवों को बॉडी नंबर-1, 2, 3...151, 152..288 दिए गए हैं. हालांकि, तस्वीरों में हादसे की भयावहता साफ नजर आ रही है. शव बुरी तरह क्षत-विक्षत दिख रहे हैं.
रेलवे ने लोगों से मांगी मदद
रेलवे ने अखबारों में विज्ञापन देकर अपील की है कि ओडिशा रेल हादसे में पीड़ितों को उनके परिवारों से मिलाने में आगे आएं. इस विज्ञापन में हेल्पलाइन नंबर (139, 1929, 1800-3450061) जारी किए गए हैं. इसके अलावा हादसे से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट www.osdma.org पर दी गई है. जिन घायलों का इलाज चल रहा है, उनकी जानकारी www.bmc.gov.in पर डाली गई है.
बालासोर में हुआ था ट्रिपल ट्रेन हादसा

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










