
'बैलेट में धांधली कर ट्रंप को हराने की साजिश...', अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दो भारतवंशियों के बीच छिड़ी जंग
AajTak
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबसे आगे हैं. उनके कट्टर समर्थक बनकर सामने आए भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने एक और भारतवंशी निक्की हेली पर निशाना साधा है.
अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होंगे. चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों पार्टियां राष्ट्रपति पद के लिए अपने-अपने आधिकारिक उम्मीदवारों के चयन में जुटी हैं. इस बीच दो भारतवंशियों के बीच की तनातनी चरम पर पहुंच गई है.
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबसे आगे हैं. उनके कट्टर समर्थक बनकर सामने आए भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने एक और भारतवंशी निक्की हेली पर निशाना साधा है.
राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मजबूत दावेदारों में ट्रंप के बाद निक्की हेली हैं. हालांकि, ट्रंप ने दो बार हेली को पटखनी दे दी है. लेकिन हेली ने साउथ कैरोलिना में होने जा रही प्राइमरी में जीत का दावा है.
उनके इस दावे पर निशाना साधते हुए रामास्वामी ने कहा कि निक्की जो बार-बार जीत का दावा कर रही हैं, उससे दरअसल इस रेस की असलियत सामने आई है. हेली किसी भी हाल में ट्रंप को नहीं हरा सकती, वह सीधे-सीधे चुनाव में तो ट्रंप को नहीं हरा सकती इसलिए उनके डोनर मास्टर बैलट में छेड़छाड़ कर ट्रंप को हराने की साजिश रच रहे हैं. यह बेहूदा है. लेकिन सच्चाई है.
इस बीच ट्रंप ने भी कहा कि निक्की को बता दूं कि वह नहीं जीतने वाली. अगर वह जीतती हैं तो इसकी जांच होगी. और मैं आपको इसके पांच कारण बात सकता हूं.
निक्की और विवेक के बीच है 36 का आंकड़ा

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









