
'बैलेट पर ममदानी का दो जगह नाम', एलन मस्क ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर हुई फजीहत
AajTak
अरबपति एलन मस्क ने मंगलवार रात X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर मतदाताओं से पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कुओमो को वोट देने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवार जोहरन ममदानी का बैलेट पर दो बार नाम होने को स्कैम करार दिया. हालांकि इसके लिए मस्क को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा.
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव से ठीक पहले अरबपति एलन मस्क ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. मस्क ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि बैलेट पेपर में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवार जोहरन ममदानी का नाम दो बार छपा है.
उन्होंने इसे 'स्कैम' (धोखाधड़ी) बताया और कहा कि शहर में वोटर आईडी की कोई जरूरत नहीं है और कुछ उम्मीदवारों के नाम दो बार दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर फजीहत का सामना करना पड़ा. कारण, ट्विटर यूजर्स ने उन्हें बताया कि दो बार नाम होना स्कैम नहीं बल्कि कानूनी रूप से सही है.
दरअसल, मस्क ने मंगलवार रात X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर मतदाताओं से पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कुओमो को वोट देने की अपील की. उन्होंने लिखा, “ध्यान रखें, कर्टिस के लिए वोट देना वास्तव में Mumdumi या जो भी उनका नाम है, के लिए वोट देने जैसा है. वोट कुओमो को दीजिए!”
उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर नस्लभेदी (racist) करार दिया गया क्योंकि उन्होंने जोहरन ममदानी का नाम गलत तरीके से बोला.
ममदानी की नीतियों से बौखलाया अरबपति वर्ग
जोहरन ममदानी अपने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट एजेंडे के लिए जाने जाते हैं. वे अरबपतियों पर अधिक टैक्स, कॉर्पोरेट सुधार और सार्वजनिक सेवाओं के विस्तार की वकालत करते हैं. यही कारण है कि न्यूयॉर्क के धनी वर्ग और टेक सेक्टर में उनके संभावित जीत को लेकर चिंता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








