
बैलून...केक...दोस्तों संग Aaliyah Kashyap का रॉकिंग बर्थडे सेलिब्रेशन, BF ने Kiss करके बनाया यादगार
AajTak
आलिया ने अपने बर्थडे सेलेब्रेशन की कई फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए हैं. इनमें से एक फोटो सबसे खास है. इस खास फोटो में आलिया के बॉयफ्रेंड Shane Gregoire बालकनी में उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आलिया फनी फेसेस बना रही हैं.
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने धमाकेदार तरीके से अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. आलिया ने अपने रॉकिंग बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर फैंस संग शेयर की हैं. सेलिब्रेशन की फोटोज में बैलून की खूबसूरत डेकोरेशन, केक, कुकीज, कप केक्स समेत कई यमी खाने की चीजें नजर आ रही हैं. इन सभी चीजों के साथ आलिया का बर्थडे सेलिब्रेशन खूब शानदार रहा.

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











