
बैन बेअसर, कर्नाटक में पूरी तरह सक्रिय है PFI... आजतक के स्टिंग में बड़ा खुलासा
AajTak
कर्नाटक में PFI अभी भी पूरी तरह सक्रिय चल रहा है. केंद्र सरकार ने उस पर बैन जरूर लगा दिया है, लेकिन कर्नाटक में एक अलग ही रणनीति के दम पर PFI मजबूत भी हो रहा है और उसकी विचारधारा का प्रसार भी लगातार हो रहा है. आजतक ने एक स्टिंग के जरिए इस राज से पर्दा उठा दिया है.
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर पिछले साल केंद्र सरकार ने बैन लगा दिया था. तर्क दिया गया था कि देश के खिलाफ कई गतिविधियों में ये संगठन शामिल है. अब जिस मकसद से PFI को बैन किया गया, कर्नाटक में वो कमजोर होता दिख रहा है. आजतक की सीक्रेट जांच में ये पता चला है कि PFI एक दूसरे नाम से राज्य में पूरी तरह सक्रिय है. उसके कई सदस्य उस संगठन का हिस्सा बन अपने पुराने काम को ही अंजाम दे रहे हैं.
PFI=SDPI, कर्नाटक में चल रहा बड़ा खेल
असल में कर्नाटक में एक संगठन है-Social Democratic Party of India यानी कि SDPI. कई लोग इसे पीएफआई का ही राजनीतिक संगठन तक मानते हैं. अब हो ये रहा है कि इस समय इस SDPI संगठन में ही पीएफआई के सदस्य घुस गए हैं. बड़ी तादाद में वो शामिल हुए हैं, अपने उसी पुराने एजेंडे को आगे भी बढ़ा रहे हैं. आजतक के रिपोर्टर से बात करते हुए पीएफआई नेता चांद पाशा ने कहा कि वो अपने इलाके में संगठन को लगातार मजबूत कर रहा है, वीडियो जारी कर रहा है, वाट्स ऐप के जरिए मुस्लिम वोटरों के बीच अपनी विचारधारा फैला रहा है. पाशा ने इस बात पर भी जोर दिया कि हम सभी पीएफआई के ही कार्यकर्ता हैं, हम लगातार अपने समर्थकों के बीच मंथन करते हैं, जो उम्मीदवार जीत सकता है, इस पर चर्चा करते हैं. हम बस बीजेपी को हराना चाहते हैं.
टेक्नोलॉजी का सहारा, विचारधारा लगातार प्रसार
अब सवाल ये उठता है कि जिस PFI को बैन कर दिया गया है, कर्नाटक में उसकी विचारधारा का प्रसार अभी भी धड़ल्ले से कैसे चल रहा है. आखिर इसे बैन हुए संगठन के पास इतनी ताकत कहा से आ रही है, उसे कौन मदद कर रहा है. आजतक की जांच में इस सवाल का जवाब निकलकर सामने आया है. पाशा ने ही बताया है कि इलाके में 30 से 50 मस्जिद हैं, उनके 10 से 15 प्रेसिडेंट हैं. उन सभी ने फिर 10 से 15 ग्रुप बना रखे हैं. अब कोई भी संदेश देना होता है तो वो क्लिक से कई लोगों तक आसानी से पहुंच जाता है. बड़ी बात ये है कि इस समय कर्नाटक के Chikkamagaluru जिले में 70 से 80 फीसदी तक पीएफआई का संगठन अभी भी एक्टिव है, यानी कि वहां बैन का कोई असर नहीं दिख रहा है.
'PFI से हैं, साबित कैसे करेंगे आप'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







