
बेस्टफ्रेंड सिद्धार्थ के जाने दुखी हुईं जैस्मिन भसीन, काम्या पंजाबी ने लिखा इमोशनल नोट
AajTak
सिद्धार्थ के निधन पर उनके साथ काम कर चुके एक्टर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग काफी दुखी हैं. सिद्धार्थ की अच्छी दोस्त रहीं जैस्मीन भसीन को जब यह जानकारी मिली तो वह मुंबई के रास्ते में थीं. एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ कश्मीर की ट्रिप पर गई हुई थीं. दोनों ही शुक्ला के साथ काफी करीबी रिश्ता रखते थे और टीवी शो में साथ काम भी कर चुके थे.
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से पूरी इंडस्ट्री दुखी है. सिद्धार्थ के फैन्स और उनके साथ काम कर चुके को-एक्टर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या 40 साल कोई उम्र होती है दुनिया को अलविदा कहने की? सिद्धार्थ का बीते दिन मुंबई में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था. शुक्रवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार भी किया गया.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












