
बेल अर्जी हुई खारिज, सुनकर परेशान Aryan Khan, जेल में नहीं कर रहे किसी से बात
AajTak
प्रोटोकॉल के मुताबिक, आर्यन खान को जेल के अधिकारी ने कोर्ट द्वारा खारिज की गई बेल की अर्जी की बात बताई. जेल के सूत्र का कहना है कि यह सुनने के बाद आर्यन खान काफी हैरान और परेशान हो गए थे. वह अपने बैरक के एक कोने में जाकर बैठ गए और उसके बाद से ही वह किसी से बात नहीं कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य दो आरोपियों की सेशंंस कोर्ट ने बेल की अर्जी खारिज कर दी है. ये सभी क्रूज शिप ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे. पहले सभी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कस्टडी में रहे. इसके बाद इन्हें आर्थर रोड जेल में शिफ्ट कर दिया गया. 20 अक्टूबर को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












