
बेटे संग मिलकर महिला ने किया पति का मर्डर, फिर उसी कपूत ने मां को भी मार डाला
AajTak
बावल के खुरमपुर गांव में बेटे ने झगड़े के बाद मां की हथौड़े से सिर पर वार करके हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मां की हत्या के साथ-साथ पिता के मर्डर की बात भी स्वीकार की, जिनका दो महीने पहले आत्महत्या बताकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था.
हरियाणा के रेवाड़ी स्थित बावल में महिला के ब्लाइंड मर्डर से पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसी के बेटे को गिरफ्तार किया है. आरोपी जोगेंद्र ने मां से अनबन होने के बाद हत्या कर दी थी और पुलिस को झूठी सूचना दी थी. इसी के साथ आरोपी ने पिता की हत्या की बात भी स्वीकार की. आरोपी ने बताया कि दो महीने पहले मां के साथ मिलकर उसी ने पिता की हत्या की थी.
बावल डीएसपी राजेश लोहान ने बताया, पुलिस को दी गई शिकायत में खुरमपुर गांव निवासी जागेंद्र ने कहा था कि वह एक कंपनी में जॉब करता है. एक जून को वह ड्यूटी पर गया हुआ था और उसकी 40 वर्षीय मां सुशीला घर पर अकेली थी. रात करीब 11 बजे जब वह घर पहुंचा तो मेन गेट बाहर से बंद था. गेट खोला तो घर के अंदर से तीन युवक बाहर की तरफ भागते हुए निकले. वह तीनों को पहचान नहीं पाया. जब वह घर के अंदर पहुंचा तो सीढ़ियों के पास उसकी मां सुशीला मृत पड़ी हुई थी और चारों ओर खून बिखरा पड़ा था. सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
पति का भी मिला था शव इससे पहले सुशीला के पति रामनिवास की भी अप्रैल महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. 9 अप्रैल की रात को रामनिवास घर के बाहर पशुओं के पास सो रहे थे. अगले दिन सुबह उनका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला था. उस समय परिवार ने आत्महत्या समझ कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था.
दूसरी पत्नी थी सुशीला बताया जा रहा है कि मृतक रामनिवास की दो शादियां हुई थीं. पहली पत्नी रामरती से एक बेटा मनोहर और बेटी राजबाला हुई. पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने सुशीला से दूसरी शादी कर ली थी. दूसरी शादी से 3 बेटियां और बेटा जोगेंद्र हुआ. तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि जोगेंद्र अविवाहित है. बावल थाना पुलिस ने जोगेंद्र की शिकायत पर सुशीला की हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
शक के बाद की पूछताछ ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए बावल डीएसपी राजेश लोहान ने टीम गठित की. पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो पता लगा कि सुशीला के पति रामनिवास की मौत भी संदिग्ध थी और उसके बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी. रामनिवास के शव पर लोगों ने चोट के निशान भी देखे थे, जबकि परिवार ने उसे आत्महत्या बताया था.
पुलिस के हाथ रामनिवास के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के फोटो भी लगे थे. फोटो की जांच के बाद पुलिस को संदेह और बढ़ गया. पुलिस ने जोगेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों हत्या करना स्वीकार कर लिया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



