
बेटे ने मां और दामाद ने किया ससुर को उतारा मौत के घाट, हत्या की दो वारदातों से दहला बांदा
AajTak
UP के बांदा में घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने मां की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उधर, जिले के बबेरू में दामाद ने सो रहे बुजुर्ग ससुर को मौत के घाट उतार दिया.
उत्तर प्रदेश के बांदा में 12 घंटे के भीतर दूसरी मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है. पहली घटना में बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी. वहीं, दूसरी तरफ दामाद ने बुजुर्ग ससुर के सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
पहला मामला नरैनी कोतवाली के राजनगर इलाके का है. यहां शुक्रवार की सुबह मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने डंडे से मां के सिर में वार कर दिया. हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई. आनन-फानन में छोटा बेटा महिला को पास के अस्पताल के गया. मगर, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतका के छोटे बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
नरैनी मामले में डीएसपी नितिन कुमार ने बताया, सूचना मिली कि कस्बा में एक व्यक्ति ने अपनी मां पर डंडे से वार कर दिया है. इससे वो घायल हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने छोटे भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
हत्या कर आरोपी दामाद फरार
दूसरा मामला बबेरू कोतवाली के ब्योजा गांव का है. यहां एक बुजुर्ग अपने तबेले में सो रहा था. इसी दौरान रिश्ते में लगने वाले दामाद ने पुरानी रंजिश के चलते ससुर की सिर कुचलकर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रिश्तेदार मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है.
आरोपी की पहचान इस प्रकार हुई है कि मृतक की नातिन की शादी जहां हुई है, आरोपी वहीं का रहने वाला है. फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








