
बेटी Priyanka Chopra पर मां मधु को है नाज, The Matrix Resurrections के लिए दी शुभकामनाएं
AajTak
मधु चोपड़ा ने प्रियंका के साथ फोटो शेयर कर लिखा- 'इस उपलब्धि को पाने के लिए तुमने जो निष्ठा दिखाई उसका जश्न मना रहे हैं. तुमने इस कामयाबी का हर हिस्सा कमाया है. तहे दिल से बधाई और मेट्रिक्स के लॉन्च और आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं.'
बॉलीवुड में अपने अभिनय प्रतिभा से करोड़ों का दिल जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड में परचम लहरा रही हैं. वे बहुत जल्द इंटरनेशनल स्टार किआनू रीव्स के साथ सुपरहिट फ्रेंचाइजी मूवी द मेट्रिक्स के चौथे पार्ट द मेट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आने वाली हैं. उनकी इस उपलब्धि से जहां एक तरफ देश को उनपर गर्व है, वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा को भी अपनी बेटी पर नाज है. द मेट्रिक्स रिसरेक्शंस की रिलीज से पहले मधु ने अपनी बेटी प्रियंका के लिए स्पेशल नोट लिखा है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.












