
बेईमानी और भ्रष्टाचार की आग में झुलसकर हुई 7 मासूमों की मौत, दिल्ली बेबी केयर सेंटर अग्निकांड की ग्राउंड रिपोर्ट- VIDEO
AajTak
करीब सवा सौ गज के एक छोटे से मकान में यह अस्पताल चल रहा था. इस मकान की स्थिति ऐसी है कि वह किसी भी वक्त गिर सकता है. अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ऑक्सीजन के सिलेंडर बिखरे मिले. इनमें से कुछ सिलेंडर के परखचे उड़े हुए थे, क्योंकि आग लगने के बाद इनमें विस्फोट हुआ था अस्पताल में लगी आग को भयावह रूप देने में इन ऑक्सीजन सिलेंडर ने भी मदद की.
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल में लगी आग ने 7 नवजातों का जीवन निगल लिया. इस अग्निकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे हॉस्पिटल संचालकों और प्रशासन की मिलिभगत, भ्रष्टाचार और गंभीर लापरवाही के बारे में पता चल रहा है. आजतक के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने अपने प्राइम टाइम शो 'ब्लैक एंड व्हाइट' में विवेक विहार के अग्निकांड वाले अस्पताल से विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट किया, जिसमें इस चाइल्ड हॉस्पिटल के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. लाइसेंस रद्द होने के बावजूद यह बेबी केयर सेंटर चल रहा था.
करीब सवा सौ गज के एक छोटे से मकान में यह अस्पताल चल रहा था. इस मकान की स्थिति ऐसी है कि वह किसी भी वक्त गिर सकता है. अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ऑक्सीजन के सिलेंडर बिखरे मिले. इनमें से कुछ सिलेंडर के परखचे उड़े हुए थे, क्योंकि आग लगने के बाद इनमें विस्फोट हुआ था. दरअसल, बेबी केयर सेंटर के नीचे ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग का अवैध कारोबार चल रहा था. अस्पताल में लगी आग को भयावह रूप देने में इन ऑक्सीजन सिलेंडर ने भी मदद की. अस्पताल के पास फायर क्लीयरेंस भी नहीं था.
विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल के संचालकों ने दिल्ली फायर डिपार्टमेंट से एनओसी नहीं ली थी और इसके बिना ही अस्पताल चला रहे थे. इस बेबी केयर सेंटर में कोई इमरजेंसी एग्जिट गेट भी नहीं था और न ही आग बुझाने के लिए जरूरी इक्विपमेंट्स. आजतक को सबसे बड़ी बात यह पता चली है कि इस अस्पताल में जो डॉक्टर्स थे, वे बच्चों का इलाज करने के लिए क्वालिफाइड भी नहीं थे. इस सेंटर में एक दिन का एडमिशन चार्ज 12 से 15 हजार रुपये था. इसे हम अस्पताल न कहकर श्मशान कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी.
दिल्ली और देश में अवैध रूप से संचालित होने वाले इस तरह के अस्पतालों का पूरा जाल फैला हुआ है. गरीब अभिभावक करें भी तो क्या. सरकारी अस्पतालों में ओवरक्राउड की वहज से जगह नहीं मिलती और उन्हें मजबूरी में इलाज के लिए इस तरह के अवैध मेडिकल सेंटर्स और डॉक्टरों पर निर्भर होना पड़ता है. अगर स्थानीय प्रशासन बेईमानी और भ्रष्टाचार को पराश्रय न दे तो देश में विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर जैसे अवैध अस्पतालों का चलना मुमकिन ही नहीं है. आजतक के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने विवेक विहार बेबी केयर सेंटर अग्निकांड के बारे में कुछ चश्मदीदों से बात की, जिन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया.
चश्मदीद जितेंद्र सिंह शंटी शहीद भगत सिंह सेवादल के कर्ताधर्ता हैं. उन्होंने कहा, 'जब रात के 11:40 बजे मुझे धमाकों की आवज सुनाई दी तो मुझे लगा कोई सेलिब्रेशन चल रहा होगा, क्योंकि उसी दिन दिल्ली में मतदान भी समाप्त हुए थे. लेकिन कुछ देर में मेसे पास आसपास के लोगों के कॉल आने शुरू हुए. मेरे पास 32 एंबुलेंस हैं. मैं 3 एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचा. तब तक आग की लपटें अस्पताल की बिल्डिंग को पार कर रही थीं. एक सिलेंडर अस्पताल के नीचे फटा, एक फटकर आईटीआई कॉलेज में गया. इसी तरह कई सिलेंडर फटकर दाएं-बाएं जाकर गिरे.'

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


