
बेंजामिन नेतन्याहू फिर बने इजरायल के PM, छठी बार ली शपथ, मोदी-पुतिन ने दी बधाई
AajTak
बेंजामिन नेतन्याहू ने छठी बार इजरायल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. नेतन्याहू को 120 सदस्यीय इजरायली सांसद में 63 सांसदों का समर्थन था. सदन में 54 सांसदों ने उनकी सरकार के विरोध में वोट किया था. नेतन्याहू ने अपनी कैबिनेट में 31 मंत्रियों और तीन उपमंत्रियों को नियुक्त किया है.
बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. 73 साल के नेतन्याहू छठी बार इजरायल के प्रधानमंत्री बने हैं. वह सबसे लंबे समय तक इजरायल के प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहे हैं.
नेतन्याहू को 120 सदस्यीय इजरायली सांसद में 63 सांसदों का समर्थन था. सदन में 54 सांसदों ने उनकी सरकार के विरोध में वोट किया था. उनकी सरकार में कई दक्षिणपंथी पार्टियां शामिल हैं. इसमें शास, यूनाइटेड तोरा जुदैज्म, ओत्ज्मा येहुदित, रिलिजियस जियोनिस्ट पार्टी और नोआम शामिल हैं.
इजरायल में 37वीं सरकार के गठन के लिए विश्वासमत से ठीक पहले लिकुड पार्टी के सांसद आमिर ओहाना को संसद का नया स्पीकर चुना गया.
कैबिनेट का गठन, 5 महिलाएं शामिल
नेतन्याहू ने अपनी कैबिनेट में 31 मंत्रियों और तीन उपमंत्रियों को नियुक्त किया है. रक्षा, शिक्षा और कल्याण मंत्रालय में दो-दो मंत्रियों की नियुक्ति की गई है. उन्होंने पांच महिलाओं को भी अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है.
नेतन्याहू सरकार के तीन लक्ष्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








