
बेंगलुरु में स्कूल से लौट रही छात्रा का यौन उत्पीड़न, पुलिस हिरासत में दो नाबालिग लड़के
AajTak
कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण के अनेकल तालुक में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है. इस वारदात को दो नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण के अनेकल तालुक में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है. इस वारदात को दो नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उन्हें हिरासत में लेकर इस मामले की जांच की जा रही है.
बेंगलुरु के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि इस घटना की शिकायत बुधवार को दर्ज कराई गई है. पीड़िता स्कूल से घर लौट रही थी. उसी समय आरोपी लड़कों ने गांजे के नशे में उसे अगवा कर लिया. उसे एक घर में ले गए, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर घर आई. उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई.
पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है. बताते चलें कि पिछले महीने बेंगलुरु के कोरमंगला में गैंगरेप की वारदात सामने आई थी.
यहां आरोपियों ने एक महिला को पुरानी जान-पहचान का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. उसको मिलने के लिए एक होटल में बुलाया. छत पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के रहने वाले अजीत, विश्वास और शिवू के रूप में हुई थी. आरोपी एचएसआर लेआउट के एक होटल में काम करते थे.
पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि 21 फरवरी को पुलिस को वारदात की सूचना मिली थी. इस जघन्य कृत्य में चार आरोपी शामिल थे. पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है, जो किसी अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है. फिलहाल काम के सिलसिले में वो बेंगलुरु में रह रही है. वो अपने किसी दोस्त से मिलने गई थी. इस दौरान आरोपियों वारदात को अंजाम दिया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










