
बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण कल बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तरों को WFH की सलाह, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
AajTak
अधिकांश स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने के लिए कहा गया है. प्राइमरी के छात्रों को घर पर पूरा करने के लिए असाइनमेंट देने के निर्देश सरकार ने स्कूलों को दिया है. कर्नाटक में 17 अक्टूबर को वाल्मिकी जयंती के अवसर पर छुट्टी रहेगी. इस तरह बेंगलुरु में स्कूल अगले दो दिन बंद रहेंगे.
बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट घोषित होने के साथ शहर के सभी स्कूल 16 अक्टूबर को बंद रहेंगे. कंपनियों को सलाह दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें. कर्नाटक सरकार ने एक आदेश में कहा है कि मौसम विभाग ने बेंगलुरु में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. इसके कारण एहतियाती संदेश के रूप में शहर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.
बेंगलुरु में मंगलवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर में कई स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम हो गया है. राज्य सरकार के आदेश में यह कहा गया है कि बेंगलुरु जिले में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं, लेकिन कॉलेज खुले रहेंगे. हालांकि, डिग्री, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा कॉलेजों और आईटीआई के प्रिंसिपलों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौसम विभाग की गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कहा गया है.
अधिकांश स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने के लिए कहा गया है. प्राइमरी के छात्रों को घर पर पूरा करने के लिए असाइनमेंट देने के निर्देश सरकार ने स्कूलों को दिया है. कर्नाटक में 17 अक्टूबर को वाल्मिकी जयंती के अवसर पर छुट्टी रहेगी. इस तरह बेंगलुरु में स्कूल अगले दो दिन बंद रहेंगे. बेंगलुरु सिटी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर जगदीश ने मंगलवार शाम को आदेश जारी किए क्योंकि अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है.
इस बीच, मंगलवार को बेंगलुरु नगर निगम ने कहा कि फ्लड मैनेजमेंट टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया है. बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'शहर के कई क्षेत्रों में पूरे दिन बारिश हुई, और मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे तक इन क्षेत्रों में और बारिश हो सकती है. हमारे फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और स्टैंडबाय पर हैं. हम बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं और जरूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं.'

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




