
बीजेपी सांसद डीके अरुणा के घर में आधी रात घुसा संदिग्ध, साजिश या महज संयोग?
AajTak
बीजेपी सांसद डीके अरुणा के जुबली हिल्स स्थित घर में आधी रात एक अज्ञात शख्स घुस आया. उसने किचन की खिड़की से अंदर घुसकर सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और करीब डेढ़ घंटे तक घर में घूमता रहा. घटना के वक्त अरुणा घर पर नहीं थीं. उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
तेलंगाना के जुबली हिल्स इलाके में स्थित बीजेपी सांसद डीके अरुणा के घर में आधी रात को एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया. इससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं, पुलिस सक्रिय रूप से मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने घर में घुसने के लिए रसोई की खिड़की को हटाया और भीतर प्रवेश किया. खास बात यह है कि घुसपैठिए ने सबसे पहले रसोई और हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया, जिससे उसके मूवमेंट रिकॉर्ड न हो सकें. सीसीटीवी कैमरों को बंद करने के बाद संदिग्ध घर के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक घूमता रहा. हालांकि, उसने कोई चोरी नहीं की, लेकिन उसके इस रहस्यमयी बर्ताव ने संदेह पैदा कर दिया है.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में दो महिला पत्रकार गिरफ्तार, सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप
घटना के समय घर पर नहीं थीं सांसद
घटना के समय सांसद डीके अरुणा घर पर मौजूद नहीं थीं. घर के चौकीदार ने इस संदिग्ध गतिविधि को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. वहीं, डीके अरुणा ने इस पूरी घटना को एक साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि उनका घर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आवास के पास स्थित है और वह पहले भी अपनी सुरक्षा को बढ़ाने की मांग कर चुकी हैं. सांसद ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
पुलिस जांच में जुटी, सुराग तलाशने की कोशिश

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










