
बीजेपी में ऐन वक्त पर क्यों टल गई एंट्री? पार्टी के रुख से धर्मसंकट में फंसे धर्म सिंह सैनी
AajTak
मुजफ्फरनगर जिले की खतौली रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में धर्म सिंह सैनी की बीजेपी में वापसी होनी थी, लेकिन उनकी बीजेपी में एंट्री नहीं हो पाई. इस कारण राजनीतिक रूप से वो 'धर्मसंकट' में फंस गए हैं. बीजेपी का एक धड़ा धर्म सिंह की राह में रोड़ा बन गया है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता धर्म सिंह सैनी सपा का दामन छोड़ बीजेपी में दोबारा से एंट्री करने जा रहे हैं. खतौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में 'घर वापसी' का प्लान था, लेकिन धर्म सिंह सैनी अब 'धर्मसंकट' में फंस गए हैं. सपा की 'साइकिल' से तो उतर गए हैं, लेकिन वह बीजेपी का भी पटका नहीं पहन सके. बीजेपी का एक खेमा ने धर्म सिंह सैनी की राह में अड़ंगा लगा दिया, जिसके चलते उनकी ज्वाइनिंग पर फिलहाल ब्रेक लग गया है.
धर्म सिंह सैनी का मंगलवार देर रात सपा छोड़ कर बीजेपी में शामिल होना तय हो गया था. बुधवार को खतौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में उनकी बीजेपी में वापसी होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर उनकी एंट्री नहीं हो सकी. सूत्रों की मानें तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें फोन कर कहा कि वह सीएम योगी की सभा में पार्टी में शामिल नहीं हो सकते, संगठन ही पार्टी में उनकी ज्वाइनिंग बाद में कराएगा. हालांकि, धर्म सिंह सैनी अब दोबारा कब शामिल होंगे, इसे लेकर रुख साफ नहीं है.
नकुड़ सीट पर 315 वोटों से हार गए थे सैनी धर्म सिंह सैनी ने इसी साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. 13 जनवरी 2022 को धर्म सिंह सैनी बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे. सपा ने सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से धर्म सिंह सैनी को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ा था. नकुड़ सीट पर उन्हें 315 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था और उनका 20 साल का किला ढह गया था.
चुनाव के बाद से ही धर्म सिंह सैनी दोबारा से बीजेपी में वापसी के लिए हाथ-पैर मार रहे थे. धर्म सिंह सैनी की बीजेपी में वापसी की पैरोकारी सूबे के मजबूत चेहरे कर रहे थे, जिससे सहारनपुर के भाजपा नेता एक्टिव हो गए और उनकी वापसी के राह में कांटे बिछा दिए. सहारनपुर और पश्चिमी यूपी में उनके विरोधी लॉबी ने पूरा चक्रव्यूह रचा.
धर्म सिंह की राह में किन नेताओं ने लगाया ब्रेक? बताया जा रहा है कि योगी सरकार के दो मंत्री, जो पश्चिमी यूपी से हैं, जिनमें एक उनकी जाति से है और दूसरे उन्हीं के जिले से आते हैं. इसके अलावा बीजेपी के तीन विधायक और दो सांसद भी नहीं चाहते हैं कि धर्म सिंह सैनी की वापसी हो. बीजेपी के अंदर सैनी समाज के नेताओं का एक गुट है, जो नहीं चाहता है कि धर्म सिंह सैनी दोबारा पार्टी में आए. हालांकि, बीजेपी का प्रदेश संगठन उनकी वापसी के पक्ष में है, जिसके जरिए पश्चिमी यूपी के इलाकों में अपने सियासी समीकरण को और भी मजबूत करना चाहता है. हालांकि, धर्म सिंह सैनी ने अपने समर्थकों से कहा कि बीजेपी हाईकमान जो तय करेगा, उसे स्वीकार करेंगे.
धर्म सिंह सैनी की एंटी लॉबी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सीएम योगी तक शिकायत की. सहारनपुर के एक कद्दावर नेता ने तो बाकायदा आंकड़ों के साथ संगठन स्तर पर इस फैसले को लेकर गहन चर्चा की. बुधवार देर रात तक डॉ. धर्म सिंह सैनी के आने से बीजेपी को होने वाले नफा-नुकसान पर मंथन किया गया. 2017 के विधानसभा चुनाव में धर्म सिंह सैनी के बीजेपी में आने से पार्टी को लाभ और 2022 में छोड़कर जाने से सपा को नुकसान पर गहन चर्चा की गई. इन सारी बातों को दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में रखा गया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




