
'बीजेपी में आ जाओ बेल करवा देंगे, जेल में सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को मिला ऑफर', बोले केजरीवाल
AajTak
केजरीवाल ने कहा कि जेल के अंदर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के पास मैसेज गए हैं. उनसे कहा गया है कि आप बीजेपी में आ जाओ, आपकी बेल करवा देंगे. ये कौन करवाता है? उन्होंने कहा कि ये कानून पूरे विपक्ष को खत्म करने के लिए बनाया गया है. विपक्ष को तोड़कर बीजेपी में शामिल कराने के लिए और इस देश से जनतंत्र खत्म करने के लिए बनाया गया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडिया टुडे टीवी के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से खास बातचीत की. इंटरव्यू के दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि जिस मनीष सिसोदिया ने अच्छे स्कूल बनाए, उन्हें डेढ़ साल से जेल में डाल रखा है. जिस सत्येंद्र जैन ने मोहल्ला क्लिनिक बनाए, उन्हें जेल में बंद कर दिया. साथ ही कहा कि जेल के अंदर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के पास मैसेज गए हैं. उनसे कहा गया है कि आप बीजेपी में आ जाओ, आपकी बेल करवा देंगे. ये कौन करवाता है?
सत्येंद्र जैन 2 साल से लगभग जेल में है, उनको बेल नहीं मिल रही. मनीष सिसोदिया को भी बेल नहीं मिली है. आपको भी एजेंसी में जेल में रखा है, तो आप सब कुछ मोदी जी पर कैसे डाल सकते हैं? इस सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि पहला सवाल तो यही है कि क्या कोई घोटाला हुआ है? ये लोग कह रहे हैं 100 करोड़ का घोटाला हुआ. तो कभी कहते हैं कि 1100 करोड़ का घोटाला हुआ. तो हम (केजरीवाल) पूछते हैं कि इसका पैसा कहां गया? इन्होंने 500 से ज्यादा जगह छापेमारी कर ली. इन्हें एक नया पैसा नहीं मिला. कोई प्रॉपर्टी भी नहीं मिली. ये सब हवा में गायब तो नहीं हो गया. कहीं तो खर्चा किया गया होगा.
ये भी देखें 'कांग्रेस से ना लव मैरिज हुई है, ना अरैंज मैरिज...', 4 जून के बाद गठबंधन जारी रहने पर बोले केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि मोदीजी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि केजरीवाल अनुभवी चोर है. इसलिए सबूत नहीं मिल रहे, इसका मतलब मोदीजी ने भी पूरे देश के सामने माना कि उनके पास कोई सबूत नहीं हैं, इस केस में कोई रिकवरी ही नहीं हुई है.
बेल न मिलने के मुद्दे पर CM केजरीवाल ने कहा कि सवाल ये है कि हमें बेल क्यों नहीं मिल रही? तो इसकी वजह है कि ये नया कानून मोदीजी ने तीन साल पहले बनाया था, अभी तक हमारे देश में अपराध के मामले में कानून था कि कोई अपराध तथाकथित अपराध होता था, FIR होती थी, उसकी जांच होती थी. जांच के बाद मुकदमा चलता था, उसके बाद जज कहते थे कि ये दोषी है या निर्दोष. ऑर्डर के बाद दोषी को जेल होती थी, लेकिन अब इन्होंने पूरा कानून उल्टा कर दिया. अब किसी भी मामले में FIR होती है, तो उसमें जिसके नाम होते हैं या जिस पर शक होता है, सभी को जेल में डाल देते हैं. फिर जांच होती है, फिर मुकदमा चलता है, जब तक मुकदमे के बाद आदमी निर्दोष साबित ना हो जाए, तब तक वो जेल में रहता है. कोर्ट के हाथ बंधे हुए हैं, क्योंकि ये कानून मोदीजी ने बनाया है.
यह भी पढ़ें: 'अगर मुझे जेल में रखा, बिना प्रचार के 70 सीट जीतेगी AAP', बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



