
बीजेपी ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त को लिखा पत्र, अरविंद केजरीवाल पर लगाया सरकारी आवास में अवैध निर्माण का आरोप
AajTak
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने विजलेंस को पत्र लिखा और कहा है कि केजरीवाल ने सीएम रहते हुए सरकारी आवास में कई तरह का अवैध निर्माण किया है.
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त को पत्र लिख कर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने सरकारी आवास पर अवैध निर्माण कराया है. इसमें नियमों का अनुपालन नहीं किया गया है. इसके अलावा केजरीवाल ने पर्यावरण के नियमों की अनदेखी करते हुए पेड़ों की कटाई करवाई है.
विजेंद्र गुप्ता ने कहा, इस पूरे मामले की जल्दी जांच कराई जाए. गुप्ता का कहना था कि सीएम आवास पर कई नियमों का उल्लंघन किया गया है, जिनमें अनधिकृत तोड़फोड़ के साथ सरकारी संपत्तियों की बर्बादी की गई है. साथ ही वहां भवनों का निर्माण किया गया है. इन तमाम कार्यों में पर्यावरण के मानदंडों की भी अनदेखी की गई है.
विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास पर अवैध रूप से वी टाइप के 8 फ्लैटस और दो बंगलों का तोड़ दिया गया है. इसके अलावा, वहां 8 एकड़ में कॉम्लेक्स बनाया गया है. जिसमें कई नियमों का पालन नहीं किया गया है. विजेंद्र गुप्ता ने इस पूरे मामले की CVC जांच कराए जाने की बात कही है. साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की है.
अवैध निर्माण कराने का लगाया आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली के 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले में रहते थे. बीजेपी के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए इस तरह का अवैध निर्माण कराया है. 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का आवास हो गया है. मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल यहीं पर रहते थे. अब केजरीवाल लुटियंस दिल्ली के एक घर में शिफ्ट हो गए हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



