
बीजेपी नेतृत्व पर नरम, गहलोत सरकार को घेरा, नहीं लिया सतीश पूनिया का नाम... ये है वसुंधरा राजे का 'चूरू संदेश'
AajTak
राजस्थान में होली के पहले वसुंधरा राजे ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के गृह जिले चूरू में जनसभा कर खूब सियासी गुलाल उड़ाए. वसुंधरा ने राज्य सरकार पर हमला बोला, प्रदेश नेतृत्व का कोई जिक्र नहीं किया और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के साथ 2018 की हार के बाद और चौड़ी होती गई खाई को पाटने के संकेत भी दे दिए.
राजस्थान में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), दोनों ही खेमे संगठन को दुरुस्त करने, गुटबाजी से पार पाने की कोशिश और गुटीय संतुलन साधने की कोशिश में जुट गए हैं. सूबे में बढ़ी सियासी गहमागहमी के बीच होली का त्योहार भी करीब आ गया है. होली पर गुलाल उड़ें, उससे पहले ही राजस्थान की फिजा में सियासी गुलाल उड़ने लगे हैं. दो बार की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सियासी गुलाल उड़ा दिए हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को चूरू के सालासर में अपने जन्मदिन को लेकर बालाजी धाम में पूजा-अर्चना की और बड़ी रैली कर चुनावी हुंकार भी भर दी. 2018 के विधानसभा चुनाव में हार और सतीश पूनिया को राजस्थान बीजेपी की कमान सौंपे जाने के बाद से हाशिए पर चल रही वसुंधरा राजे ने अपने जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर कई संदेश भी दे दिए.
शीर्ष नेतृत्व पर नरम
वसुंधरा राजे और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के रिश्तों में साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही खटास आने लगी थी. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान में पार्टी की कमान गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपने का मन बनाया तो वसुंधरा राजे इस मंशा के विरोध में खुलकर उतर आईं. वसुंधरा गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ अड़ गईं और पार्टी नेतृत्व को अपना मन बदलना पड़ा. वसुंधरा राजे की पसंद का ध्यान रख बीजेपी ने मदन लाल सैनी को राजस्थान संगठन का नेतृत्व सौंपना पड़ा था. शीर्ष नेतृत्व को समय-समय पर चुनौती देती नजर आईं वसुंधरा के तेवर राजस्थान चुनाव से पहले अब नरम पड़ते नजर आ रहे हैं.
सालासर की जनसभा में वसुंधरा राजे ने एक तरफ जहां अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं, बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को लेकर नरमी भी दिखाई. कड़े तेवर के लिए पहचान रखने वाली वसुंधरा राजे ने अपने आपको बीजेपी संगठन की कार्यकर्ता बताया और साथ ही ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में चल रही हूं. जो बालाजी की आस्था और जनता के आशीर्वाद का दीप जलाया है, वह किसी आंधी-तूफान से बुझने वाला नहीं हैं. इस बयान से वसुंधरा ने एक तरफ जहां शीर्ष नेतृत्व के साथ दूरी पाटने के संकेत दे दिए तो सतीश पूनिया खेमे को साफ संदेश भी.
सतीश पूनिया के गृह जिले से भरी चुनावी हुंकार

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



