
बीजेपी का हार्ड हिंदुत्व बनाम कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व... 2024 की बिसात हिंदुत्व के मुद्दे पर कैसे सिमट रही?
AajTak
देश की सियासत में बड़ा राजनीतिक बदलाव होता दिख रहा है. बीजेपी लंबे समय से हार्ड हिंदुत्व की पॉलिटिक्स करती रही है, उसे इस राह पर चलने का सियासी फायदा भी मिला है. यही वजह है कि बीजेपी के हार्ड हिंदुत्व को काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदुत्व की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. 2024 का चुनाव हिंदुत्व के एजेंडा पर ही होने की उम्मीद है, लेकिन फर्क सॉफ्ट और हार्ड हिंदुत्व के बीच है.
देश की राजनीति इन दिनों हिंदुत्व के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है. सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष के तकरीबन सभी दल हिंदुत्व के एजेंडे पर अपने कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं. बस फर्क इतना है कि कोई हार्ड हिंदुत्व पर चल रहा तो कोई सॉफ्ट हिंदुत्व पर. कांग्रेस हिंदू को हिंदुत्व से अलग बताती है जबकि बीजेपी दोनों को एक ही मानती है. ऐसे में अब जैसे-जैसे 2024 के लिए सियासी तस्वीर साफ हो रही है, वैसे-वैसे तमाम दल हिंदुत्व को लेकर अपना-अपना एजेंडा सामने रख रहे हैं.
बीजेपी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से उम्मीदें पाले हुए है तो राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक हिंदुत्व को लेकर अलग-अलग रणनीति अपना रही है. कमलनाथ के मंच पर कथावचक, बजरंग सेना की उपस्थिति और जय श्रीराम का उद्घोष तो रामगमन पथ पर भूपेश बघेल के बढ़ते कदम बताते हैं कि 2024 के सियासी रण में उतरने वाली कांग्रेस पहले की कांग्रेस से अलग वर्जन वाली होगी, जिसमें हिंदुत्व का पुट तो होगा होगा ही सॉफ्ट हिंदुत्व पर अलग रणनीति होगी. ऐसे में सवाल उठता है कि 'सॉफ्ट बनाम हार्ड हिंदुत्व' की सियासत में आखिर क्या फर्क है?
हिंदू और हिंदुत्व के मायने? हिंदू और हिंदुत्व में शाब्दिक समानता के चलते पर्यायवाची होने का बोध होता है, लेकिन दोनों शब्दों को अलग-अलग तरह से देखा जाता है. हिंदू एक फारसी शब्द है, जो सिंधु से बना है. ईरानियों ने सिन्धु नदी के पूर्व में रहने वालों को 'हिन्दू' नाम दिया. सिंधु नदी के आसपास और उससे आगे भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले लोगों को हिंदू मानते हैं. आर्य सिद्धांत और धर्म का अनुयायी हिंदू है.
हिंदू और हिंदुत्व में क्या अंतर
हिंदू को धर्म के नजर से देखें तो यह भारत का प्राचीन धर्म है, जिसमें बहुत सारे संप्रदाय हैं. संप्रदायों को मानने वाले व्यक्ति अपने हिंदू कहते हैं. हिंदुत्व शब्द हिंदुओं के आचार-विचार, हिंदू होने के गुण, हिंदू धर्म के भाव से जुड़ा है, लेकिन हिंदुत्व क्या है? इसकी राजनीतिक विचारधारा के तौर पर व्याख्या सावरकर ने अपनी किताब 'हिंदुत्व' में की है. हालांकि, कुछ लोग तर्क देते हैं कि हिंदू एक जीवनशैली है, जो समावेशी है और वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित है. हिंदू एक पहचान है, जीने का तरीका है.
वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी कहते हैं कि हिंदू को भौगोलिक नजरिए से देखा जाता है. हिमालय और हिंद महासागर के बीच की जमीन पर रह रहे लोगों को हिंदू कहा जाता है. यह एक भौगोलिक पहचान है और यह हिंदुस्तान में चलता है. यह किसी धर्म के बारे में नहीं बल्कि जमीन के बारे में है. आरएसएस भी मानता है कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी हिंदू हैं, जिनमें ईसाई, मुस्लिम, हिंदू, बौद्ध और सिख सभी शामिल हैं. सावरकर के नजर से देखें तो जिन लोगों को धर्म में विश्वास नहीं है, वो हिंदू नहीं है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



