
बीजेपी का पलटवारः पात्रा बोले, कोरोना पर PM मोदी को बदनाम कर रही कांग्रेस
AajTak
संबित पात्रा ने मीडिया को कांग्रेस की कथित 'टूलकिट' दिखाते हुए कहा कि इसमें हिदायत दी गई है कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए गंदे-गंदे शब्दों का इस्तेमाल करना है. इंडियन स्ट्रेन को 'मोदी स्ट्रेन' कहना है. उन्होंने कांग्रेस पर धर्म की राजनीति करने का आरोप भी लगाया.
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को कांग्रेस की 'टूलकिट' शेयर की. इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर हमला भी किया. संबित पात्रा ने मीडिया को कांग्रेस की कथित 'टूलकिट' दिखाते हुए कहा कि "इसमें हिदायत दी गई है कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए गंदे-गंदे शब्दों का इस्तेमाल करना है. इंडियन स्ट्रेन को 'मोदी स्ट्रेन' कहना है. कुंभ को 'सुपर स्प्रेडर' के तौर पर बताना है. लेकिन ईद को लेकर कुछ नहीं कहना है." Disgusting to say the least ..Rahul Gandhi wanting to use this opportunity of Pandemic to destroy the image of PM Modi. Congress workers instructed to call the mutant strain as “Modi strain” No stone left unturned to scar the name of India with the help of Foreign Journalists!! pic.twitter.com/i1ykMB00MA संबित ने कहा, "जब भी इंडियन स्ट्रेन को लेकर बात हो तो उसके लिए सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स 'मोदी स्ट्रेन' शब्द का इस्तेमाल करें. जो नया स्ट्रेन आया है. जिसे डब्ल्यूएचओ ने मना कर दिया है कि इंडियन स्ट्रेन नहीं बुलाना है. उसके साइंटिफिक नाम से एड्रेस करना है. मगर यहां कांग्रेस पार्टी कहीं न कहीं डब्ल्यूएचओ के फैसले के विपरीत जाकर ये कह रही है कि आप इसे इंडियन स्ट्रेन बुलाइए और तो और इसे मोदी स्ट्रेन बुलाइए. बहुत ही दुखद है और कहीं न कहीं दुनिया में देश को अपमानित करने के लिए एक वायरस के स्ट्रेन को इंडिया के नाम पर, इंडिया के पीएम के नाम पर प्रतिपादित करने की जो चेष्टा है, मुझे लगता है ये कांग्रेस पार्टी के असली चेहरे को दिखाती है."
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








