
बिहार NDA में बड़ा भाई कौन? विधानसभा चुनाव का प्लान फाइनल... लोकसभा फॉर्मूले पर होगा सीटों का बंटवारा!
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के बीच लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले के अनुसार ही टिकट बंटवारा होगा. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16, एलजेपी ने 5 और जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था.
बिहार में विधानसभा चुनाव हैं और एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर कवायद तेज हो गई है. माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ अलायंस में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है और यह लोकसभा चुनाव में अपनाए गए फार्मूले के आधार पर ही होगा.
सूत्रों के मुताबकि, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के बीच लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले के अनुसार ही टिकट बंटवारा होगा. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16, एलजेपी ने 5 और जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा में जेडीयू, बीजेपी से एक-दो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं. इस साल के आखिरी तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार जेडीयू 102 से 103 और बीजेपी 101 से 102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. बाकी करीब 40 सीटें लोक जनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी जाएंगी.
LJP को कितनी सीटें मिल सकती हैं...
सीट बंटवारे में एलजेपी का भी बड़ा हिस्सा होगा, क्योंकि उसके पांच सांसद हैं. इस लिहाज से उसे करीब 25-28 सीटें मिल सकती हैं. जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 6-7 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4-5 सीटें दी जा सकती हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












