
बिहार: 27 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात डकैत, पेशी के दौरान सिपाही को पिस्टल दिखाकर हुआ था फरार
AajTak
STF की टीम ने नालंदा में छापेमारी कर बिहार के कुख्यात डकैत रवि पेशेंट उर्फ रवि गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. रवि की तलाश बिहार के साथ-साथ झारखण्ड और बंगाल की पुलिस भी कर रही थी. लूट की वारदात के लिए जेल में बंद रवि ने फरार होकर 3 बड़ी घटनाओं को फिर से अंजाम दिया था.
बिहार का कुख्यात डकैत रवि पेशेंट उर्फ रवि गुप्ता आखिरकार 27 महीने बाद STF के हत्थे चढ़ ही गया. STF ने नालंदा के सोहसराय इलाके में छापेमारी कर रवि पेशेंट को गिरफ्तार कर लिया है. STF ने इस खबर की पुष्टि की. साथ ही उसकी तस्वीर भी जारी की है. दरअसल, रवि की तलाश बिहार के साथ-साथ झारखंड और बंगाल की पुलिस कर रही थी.
रवि को ढूंढने के लिए 3 राज्यों की पुलिस लगी थी. लेकिन वह अपना हुलिया और ठिकाना बदलने में काफी माहिर था. जिसकी वजह से इसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. रवि का ठिकाना रांची में भी था और जब उसके ठिकाने पर पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से भी रवि फरार हो गया.
साथियों के साथ मिलकर लूटा 5 करोड़ का सोना बता दें, साल 2019 में रवि पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के आशियाना इलाके में पंचवटी रत्नालय से 5 करोड़ का सोना लूटकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया था. लेकिन 9 दिन बाद पुलिस ने रवि और उसके साथियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया था. वह बेउर जेल में 6 महीने रहा और वहीं से फरार होने की साजिश रची. फिर पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान सिपाही पर पिस्टल सटाकर फरार हो गया.
फरार होने के बाद 3 बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम वहीं, फरार होने के बाद भी रवि ने 3 बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया. पटना से फरार होने के बाद रवि पश्चिम बंगाल चला गया जहां उसने आसनसोल में गणपति ज्वेलर्स में बड़ी डकैती को अंजाम दिया. उसके बाद साल 2020 में झारखंड पहुंचा जहां उसने बोकारो में एक व्यक्ति की हत्या कर दी. फिर पटना के आलमगंज इलाके में एक व्यक्ति से रंगदारी मांगी और अंत में फिर बिहार के नालंदा में एक ज्वेलरी शॉप को लूटने का प्लान कर रहा था. लेकिन STF ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया. रवि की गिरफ्तारी की सूचना STF ने झारखंड और बंगाल पुलिस को भी दे दी है.
(इनपुट: सुजीत गुप्ता)

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



