
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब STET से नहीं, CTET से होगी शिक्षकों की भर्ती
AajTak
Bihar Government to recruit teachers through only CTET: बिहार सरकार अब से सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) परीक्षा का आयोजन नहीं करेगी बल्कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परिणाम के आधार पर राज्य में शिक्षकों की भर्ती करेगी.
Bihar Teacher Eligibility Test Latest News: अगर आप बिहार में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. बिहार में अब सरकारी शिक्षक बनने की इच्छुक अभ्यर्थियों को अलग से शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी STET (State Teacher's Eligibility Test) देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
सीटेट से ही होगा शिक्षकों का चयन बिहार सरकार ने इस बाबत फैसला लिया है कि अब से राज्य सरकार अपने स्तर पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं करेगी बल्कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET (Central Teacher's Eligibility Test) में पास होते हैं, उन्हीं में से सरकारी शिक्षकों का चयन किया जाएगा.
बिहार सरकार ने BSEB को दी ये सूचना राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब आमतौर पर जो अभ्यर्थी सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं वह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा और राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा दोनों देते थे, उन्हें अब केवल एक ही परीक्षा देनी होगी, जो एक बड़ी राहत की खबर है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार सरकार में इस फैसले की सूचना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड को दे दी है जो राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन करता है. जानकारी के मुताबिक जल्द ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इसकी जानकारी पटना हाई कोर्ट को भी देगा.
राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा की जरूरत नहीं: रवि प्रकाश बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक रवि प्रकाश द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 'अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में 26 अप्रैल 2022 को बैठक में निर्णय लिया गया है कि बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियमावली 2020 में किए गए प्रावधानों के तहत शिक्षक नियुक्ति के लिए निर्धारित अहर्ता में केंद्र और बिहार सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होना शामिल है. केंद्र सरकार द्वारा हर साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता आयोजित होती है. उक्त स्थिति में राज्य सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा अलग से आयोजित करने की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है'.
हालांकि, सरकार के तरफ से इस निर्देश में कहा गया है कि भविष्य में सरकार आवश्यकता अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर सकती है. बता दें कि बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा की शुरुआत 2011 में हुई थी.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



