
बिहार: वकील के घर छापेमारी करना पड़ा भारी, डेढ़ साल पुराने मामले में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
AajTak
कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेकर आठ पुलिस अधिकारी आनंद कुमार, संजय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, पुष्पलता कुमारी, सुबोध चौधरी, प्रेमशंकर सिंह, अब्दुल मन्नान और गुलाम सरवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है.
माधोपारा निवासी वकील के घर पर हुई कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों को सेशन कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. इस मामले में आठ पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय है. आठ में से सात अधिकारियों ने न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार के संज्ञान आदेश को चुनौती देते हुए सेशन कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर की थी. सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह ने इस याचिका को खारिज करते हुए पूर्व के आदेश को जायज ठहराया.
सेशन कोर्ट ने माना कि पुलिस अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों से हटकर कार्रवाई की है. हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से कोर्ट में यह कहा गया था कि अधीनस्थ न्यायालय द्वारा ज्यूडिशियल माइंड का प्रयोग नहीं किया गया है और पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में सभी पर कार्रवाई शुरू की गई है. जानकारी के लिए बता दें कि 17 जुलाई 2021 की घटना को लेकर 6 अगस्त 2021 को सीए केस के तहत अधिवक्ता शहीदुल हक ने मुकदमा दर्ज कराया था. कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेकर आठ पुलिस अधिकारी आनंद कुमार, संजय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, पुष्पलता कुमारी, सुबोध चौधरी, प्रेमशंकर सिंह, अब्दुल मन्नान और गुलाम सरवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है.
क्या है पूरा मामला
पीड़ित अधिवक्ता शहीदुल हक के एक रिश्तेदार की पत्नी ने पति पर प्रताड़ना को लेकर किशनगंज महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें उसने पति पर बेटी को लेकर चले जाने का आरोप लगाया. उसने यह शक जाहिर किया कि उसकी बेटी को रिश्तेदार अधिवक्ता के घर पर रखा गया है. उसी छोटी बच्ची की तलाशी में किशनगंज महिला थाने की एसएचओ, स्थानीय पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ रात के समय अधिवक्ता के घर पहुंची. पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि तलाशी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की. उन्हें और उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की. पुलिस अधिकारी उन्हें जबरन उठाकर थाने पर ले गए. उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना था कि तलाशी के दौरान अधिवक्ता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट की. पुलिस ने अधिवक्ता समेत उनके परिवार पर सहायक थाने में केस किया. फिर बार एसोसिएशन के सहयोग से कोर्ट में परिवाद पत्र दायर हुआ था.
कोर्ट ने मांगा था पुलिस अधिकारी से स्पष्टीकरण
घटना के दिन पुलिस जब पीड़ित वकील और उनके परिवार वालों को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में रिमांड कराने पहुंची तो कोर्ट ने रिमांड करने से मना कर दिया. इसके विपरीत पुलिस की कार्रवाई पर फटकार भी लगायी. कोर्ट ने आदेश जारी किया जिसमें मामले में शामिल अनुसंघानकर्ता प्रेमशंकर सिंह, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, एएसआई अब्दुल मन्नान, महिला थाना किशनगंज की एसएचओ पुप्पलता कुमारी और सबइंस्पेक्टर सुबोध चौधरी से एक सप्ताह में शोकॉज दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया. कोर्ट ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा था कि पुलिस जिस आरोपी को रिमांड करने लायी है, वह एक अधिवक्ता हैं, ऐसे में उन्हें महज लुंगी-गंजी और पैर में बिना चप्पल के हथकड़ी लगाकर रिमांड कराने आयी है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




