
बिहार में SIR का 66% काम पूरा, 5 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने जमा कराए गणना फॉर्म
AajTak
बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के शुरुआती 16 दिनों में ही 66 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म भरकर जमा कर दिए हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर और सत्यापन कराया जा रहा है. विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ रही हैं. वहीं, धरातल पर एसआईआर तेज गति से चल रहा है.
बिहार में चुनाव आयोग की टीम ने एसआईआर का लगभग दो तिहाई काम पूरा कर लिया है. सूबे में 66.16 फीसदी गणना फॉर्म भरवाकर आयोग की टीमें जमा करा चुकी हैं. चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख में अभी 15 दिन बाकी हैं और दो तिहाई कार्य पूरा कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: कहीं आधार का लोचा, कहीं डॉक्यूमेंट्स का पेच.... बिहार में कैसे चल रहा वोटर वेरिफिकेशन
चुनाव आयोग के मुताबिक एसआईआर में 77 हजार 895 बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) के साथ ही विशेष रूप से नियुक्त 20 हजार 603 अतिरिक्त बीएलओ जुटे हुए हैं. इस कार्य में करीब चार लाख वॉलंटियर्स के साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के 1 लाख 56 हजार बूथ लेवल एजेंट भी बीएलओ का पूरा-पूरा सहयोग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'आधार और वोटर कार्ड पहले से ही SIR का हिस्सा', सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर चुनाव आयोग का जवाब
एसआईआर की प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई थी और शुरुआती 16 दिनों में ही (10 जुलाई की शाम 6 बजे तक) 5 करोड़ 22 लाख 44 हजार 956 हजार गणना फॉर्म जमा करा लिया है. बिहार में कुल 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 मतदाता हैं. एसआईआर की कवायद के लिए आयोग की ओर से 7 करोड़ 90 लाख फॉर्म प्रिंट कराए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










