
बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, कवर पर राहुल गांधी की फोटो
AajTak
बिहार में चुनावी साल है. शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने राज्य की मौजूदा सरकार को घेरा और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की. उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी राज्य में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी.
बिहार में चुनावी साल है. शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने राज्य की मौजूदा सरकार को घेरा और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की. उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी राज्य में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी. इस सेनेटरी पैड के कवर (डब्बे) पर राहुल गांधी की तस्वीर है.
सेनेटरी पैड के पैकेट पर लिखा है- माई-बहन मान योजना. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस. जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि- 2500 रुपए महीना.
राजेश कुमार ने आगे कहा, बिहार के परिपेक्ष्य में महिलाओं के लिए हमने विशेष तैयारी की है. राज्य की महिलाओं को सेनेटरी पैड दिया जाएगा. ये सेनेटरी पैड प्रत्येक महिला तक पहुंचाया जाएगा. इसके लिए हम अभियान चलाने जा रहे हैं.
उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटना है. महिला कांग्रेस हेल्थ के लिए महिलाओं को जागरूक करेगी.
हालांकि, बीजेपी ने सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो पर ऐतराज जताया है. बीजेपी प्रवक्ता रमेश भंडारी ने कहा, सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान है. कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है. बिहार की महिलाएं कांग्रेस, आरजेडी को सबक सिखाएंगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








