
बिहार में होने लगी सीट शेयरिंग पर रार! CPI का ऐलान- लोकसभा चुनाव में 3 सीटें पर उतारेंगे उम्मीदवार
AajTak
इंडिया ब्लॉक देशभर में भले ही अभी सीट शेयरिंग को लेकर कोई निश्चित फैसला नहीं ले पाया है, लेकिन इस मामले में बिहार एक कदम आगे चल रहा है. यहां सीट में बंटवारे को लेकर पहल शुरू कर दी गई है. JDU जहां एक ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए राष्ट्रीय संयोजक पद के लिए लगातार प्रयास करा है तो इसी बीच इंडिया ब्लॉक ने राज्य में सीट-बंटवारे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
बिहार महागठबंधन में लेफ्ट पार्टियों ने सीट शेयरिंग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. CPI का ऐलान है कि 2024 lok sabha चुनाव में पार्टी तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. CPI ने बेगूसराय, बांका और मधुबनी की सीटों की मांग की है. वहीं, JDU ने पहले ही 16 सीटों की मांग की है. हालांकि सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में जो फॉर्मूला है, उसके तहत राजद और JDU को 17-17 सीटें, कांग्रेस को चार और सीपीआई (एमएल) को दो सीटें देने का है.
राजद के एक नेता ने कहा, “व्यावहारिक फॉर्मूला राजद और JDU को 17-17 सीटें, कांग्रेस को चार और सीपीआई (एमएल) को दो सीटें देने का है. अगर राजद और JDU के शीर्ष नेता थोड़ा और मान लें, तो राजद और जद (यू) को 16-16 सीटें, कांग्रेस को पांच, सीपीआई (एमएल) को दो और सीपीआई को एक सीट मिल सकती है.
इंडिया ब्लॉक देशभर में भले ही अभी सीट शेयरिंग को लेकर कोई निश्चित फैसला नहीं ले पाया है, लेकिन इस मामले में बिहार एक कदम आगे चल रहा है. यहां सीट में बंटवारे को लेकर पहल शुरू कर दी गई है. JDU जहां एक ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए राष्ट्रीय संयोजक पद के लिए लगातार प्रयास करा है तो इसी बीच इंडिया ब्लॉक ने राज्य में सीट-बंटवारे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
सूत्रों ने कहा कि JDU ने शुक्रवार को कांग्रेस को बताया कि वह कम से कम 16 मौजूदा लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जो उसने 2019 में जीती थीं. फिलहाल बिहार में जेडीयू के पास 16 और कांग्रेस के पास एक सीट है. सूत्रों ने कहा कि JDU ने कांग्रेस की एकमात्र सीट, किशनगंज पर भी अपना दावा किया है, जहां वह 2019 के चुनावों में दूसरे स्थान पर रही थी, यहां उसने 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ा था. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जदयू के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को 17 सीटों पर पार्टी के दावे के बारे में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को बताया है. JDU के एक नेता ने कहा. “JDU ने 16 सीटें जीती थीं और एक अन्य सीट पर उपविजेता रही थी. राजद, कांग्रेस और लेफ्ट दलों को बाकी बची 23 सीटों पर अपना हिस्सा तय करना है, ” नीतीश को इंडिया ब्लॉक में राष्ट्रीय संयोजक का पद मिलने की संभावना पर नेता ने कहा, 'कांग्रेस को उनके नाम पर कोई आपत्ति होने की संभावना नहीं है. संयोजक के नाम की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है.
जदयू ने नीतीश को इंडिया ब्लॉक का राष्ट्रीय संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस पर दबाव बना रखा है. एक अन्य JDU) नेता ने कहा: “अधिकांश सहयोगियों ने इस विचार का समर्थन किया है. यह अभी समय की बात होनी चाहिए.” कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वह बिहार में अपना आधार बढ़ाने के लिए आठ सीटों पर दबाव बना रही है. JDU और राजद के सूत्रों ने कहा कि वे 2015 के विधानसभा चुनाव के फॉर्मूले पर चलेंगे जिसमें दोनों दलों ने कांग्रेस को सम्मानजनक संख्या में सीटें देते हुए बराबर संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ा था. पटना में जदयू के एक सूत्र ने कहा, “इस बार, हमें सीपीआई (एमएल) और सीपीआई को भी समायोजित करना होगा. कांग्रेस को चार से अधिक सीटों के लिए दबाव नहीं डालना चाहिए क्योंकि राज्य में उसका आधार सिकुड़ गया है,''

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


