
बिहार में 'योगी मॉडल' लागू करना सम्राट चौधरी के लिए जरूरी भी, मजबूरी भी
AajTak
ये समझना मुश्किल हो सकता है कि बिहार में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम करना, सिर्फ सम्राट चौधरी के लिए खुद को साबित करने का मौका है या बीजेपी के लिए एक टास्क है. लेकिन, ये तो साफ है कि नीतीश कुमार की सुशासन बाबू वाली विरासत संभालने के लिए सम्राट चौधरी के सामने ये बेहतरीन मौका है.
अब सम्राट चौधरी भी 'योगी मॉडल' लागू करेंगे. योगी मॉडल मतलब, किसी भी तरह के अपराध के खिलाफ सख्ती. योगी मॉडल पर सवाल भी उठते रहे हैं. खासकर यूपी में पुलिस एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन को लेकर. अपराधी के सरेंडर करने पर भी कोर्ट ले जाते वक्त एनकाउंटर हो जाता है. और, जरूरी नहीं कि पुलिस को आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ें, पहले गाड़ी भी पलट सकती है.
सम्राट चौधरी बिहार के नए गृह मंत्री बने हैं. अब तक गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहता आया है, लेकिन बंटवारे में इस बार बीजेपी के हिस्से आया है. लिहाजा फैसले को सही साबित करने की चुनौती भी बीजेपी के ही सामने हैं.
बीजेपी ने गृह विभाग के लिए सम्राट चौधरी को चुना है. ये चयन दूरगामी सोच और रणनीति का हिस्सा तो है, लेकिन जोखिम भरा भी है. चुनावों के दौरान सम्राट चौधरी जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के निशाने पर थे, जिन पर हत्या और गैंगरेप जैसे अपराधों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं. आरोपों के बीच ही सम्राट चौधरी चुनाव मैदान में उतरे, और जनादेश लेने के बाद फिर से डिप्टी सीएम बने हैं, जिसमें इस बार गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण विभाग की भी जिम्मेदारी है.
सम्राट चौधरी का कहना है कि बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से उठाए जा रहे ये कदम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल को मजबूत करेगा, जहां अपराध पर जीरो टॉलरेंस है.
सम्राट को साबित तो करना ही है
कमान संभालते ही सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि बिहार में अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. कहते हैं, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं होने दिया जाएगा, माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे - और कोर्ट के आदेश के बाद अपराधियों के घरों पर बुलडोजर भी चलेगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












