
बिहार में 'मौत' बेच रही फैक्ट्री का पर्दाफाश, 500 रुपये में 7 लीटर नकली शराब, वकील-पुलिस भी ग्राहक
AajTak
आजतक के खास स्टिंह ऑपरेशन में खुफिया कैमरे पर कच्ची शराब फैक्ट्री के कर्मचारी ने खुद कहा कि यहां आकर पुलिस वाले भी शराब पीते हैं. फैक्ट्री के कर्मचारी ने बताया कि बहुत बड़े-बड़े लोग, कोर्ट से आने वाले लोग भी यहां शराब पीने आते हैं.
बिहार में जहरीली शराब कांड के बाद आजतक की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने 2022 की सबसे बड़ी तहकीकात की. आजतक की SIT टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर खुफिया कैमरे में बिहार का सनसनीखेज सच कैद किया. इस दौरान कई खुलासे हुए. बिहार में शराब कैसे बनती है? कैसे बिकती है? इन सभी सवालों के जवाब इस जांच के दौरान मिले. खुफिया कैमरे पर कच्ची शराब फैक्ट्री के कर्मचारी ने खुद कहा कि यहां आकर पुलिस वाले भी पीते हैं. फैक्ट्री के कर्मचारी ने बताया कि बहुत बड़े-बड़े लोग, कोर्ट से आने वाले लोग भी यहां शराब पीने आते हैं.
हमारी यह तहकीकात बिहार सरकार और सरकारी सिस्टम में खामियों पर सीधी चोट है. दरअसल बिहार में जहरीली शराब से अब तक 70 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं. सूबे के मुख्यमंत्री का कहना है कि शराब पीने वाली की नियती मृत्यु है...सवाल ये है कि बिहार में शराबंदी है तो कच्ची शराब की फैक्ट्रियों पर आंखें मूंदकर बैठे जिम्मेदारों का क्या है. हमारी तहकीकात के दौरान शराब माफिया और सफेदपोशों के नेक्सेस का सनसनीखेज खुलासा हुआ यानी पूरा खेल शराब माफियाओं के गॉड फादर के इशारे पर चल रहा है.
बिहार में पूरी तरह से बंद है शराब
बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत पूरे बिहार में शराबबंदी है. बिहार में शराब की बिक्री, शराब का उत्पादन और शराब का सेवन तीनों को ही अपराध की श्रेणी में रखा गया है. शराबबंदी के बावजूद हमारी तहकीकात में कच्ची शराब के धंधा के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ. कच्ची शराब का धंधा करने वाले कई चेहरे सामने आए. हमारी तहकीकात का मकसद कच्ची शराब के गैरकानूनी ठिकानों का सच दुनिया के सामने सामने लाना है.
प्रशासन की नाक के नीचे बनती है कच्ची शराब
बिहार के छपरा में जिला पुलिस अधीक्षक के दफ्तर से करीब पांच किलोमीटर दूर आजतक के अंडरकवर रिपोर्टर दियारा इलाके में पहुंचे. हमें पुख्ता जानकारी मिली कि नदी के दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन के नाक के नीचे कच्ची शराब की कई फैक्ट्री खुलेआम चल रही हैं. आजतक के रिपोर्टर इस जगह ग्राहक बनकर पहुंचे थे. वहां पहुंचकर आजतक के रिपोर्टर कच्ची शराब की फैक्ट्री का नजारा देखकर दंग रह गए. खुलेआम शराब तैयार की जा रही थी, भट्टी चल रही थी और प्लास्टिक की पन्नियों में कच्ची शराब की खेप की पैकिंग जारी थी. हमारी मुलाकात पैकिंग कर रहे खेसारी लाल यादव से हुई. कच्ची शराब की फैक्ट्री में काम कर रहे खेसारी लाल यादव ने पूरी रेट लिस्ट समझा दी. साथ ही उन्होंने गारंटी दी कि फैक्ट्री में पैक हुई शराब से कोई खतरा नहीं है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



