
बिहार में पहली बार मुस्लिम जातियों का आंकड़ा उजागर, बिगाड़ेगा JDU-RJD का खेल
AajTak
बिहार जातिगत जनगणना (Bihar Caste census) से पहली बार मुस्लिम जातियों का भी आंकड़ा पता चला है. अब तक भारतीय राजनीति पूरे समुदाय को एक मानकर चलती थी. पर अब पता चल गया है कि बिहार की आबादी में 17.42 फीसदी मुसलमान हैं. और इसमें से करीब 10 फीसदी अति पिछड़े, दो फीसदी पिछड़े और 4 फीसदी अशराफ हैं. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यही 4 फीसदी सत्ता का असली मजा लेते हैं.
राजनीतिक दलों में टिकट के बंटवारे का सबसे बड़ा आधार टिकटार्थी की जाति ही रहती है. सभी योग्यताएं उसके बाद देखी जाती हैं. यानी कि पहली शर्त जाति, समुदाय और धर्म का रहता है. मुस्लिमों के टिकट देते हुए कभी शेख-सैयद या पठान या पसमांदा होने का तर्क नहीं दिया जाता रहा है. निश्चित है कि अब मंडलवादी दल भी टिकट देते हुए उन जातियों को महत्ता देंगे जिनकी आबादी उस क्षेत्र में सबसे ज्यादा होगी.
जातिगत सर्वे के आंकड़ें कहते हैं कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ है. इसमें 81.99 प्रतिशत हिंदू और 17.70 फीसदी मुसलमान हैं. सर्वे में मुस्लिम आबादी को 3 वर्गों में बांटा गया है. मुस्लिम कम्युनिटी के सबसे उच्च तबके जिसमें शेख-सैयद और पठान आते हैं उनकी संख्या 4.80 परसेंट है जबकि बैकवर्ड मुसलमान 2.03 परसेंट के करीब हैं. पर मुस्लिम आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा अति पिछड़े मुसलमानों का है. कुल मुसलमानों में करीब 10.58 प्रतिशत अति पिछड़े मुसलमान हैं. आइये, पहले मुसलमानों के जातिवार आंकड़ों पर नजर डालते हैं-
लालू- नीतीश कुमार और पसमांदा राजनीति
अभी तक सभी राजनीतिक पार्टियों में मुस्लिम्स वोटरों को ध्यान में रखकर किसी भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट देने की परंपरा रही है. पर निश्चित है कि अति पिछड़ों को ध्यान में रखकर जो पार्टी टिकट बांटेंगी वो फायदे में रहेगी. इसमें सबसे बड़ा नुकसान आरजेडी जैसी पार्टियों को ही होने वाला है. बिहार में फिलहाल पसमांदा मुस्लिम को सबसे पहले जोड़ने की पहल नीतीश कुमार ने की थी. अली अनवर सहित 2 लोगों को राज्यसभा में भेजकर नीतीश कुमार पसमांदा की पहली पसंद बने हुए हैं. जातिगत सर्वे में अति-पिछड़े मुसलमानों की गिनती करके नीतीश अब पसमांदा के हीरो बन चुके हैं. पर बिहार में मुसलमानों को सबसे भरोसेमंद नेता के रूप में आज भी लालू यादव पसंद हैं. भागलपुर दंगों में पहुंचकर या आडवाणी की रथयात्रा रोककर लालू ने मुसलमानों में ऐसा सुरक्षा का अहसास कराया है जिसके चलते मुसलमान उन्हें अपना हीरो मानते रहे हैं. पर पसमांदा राजनीति उनकी कमजोर रही है.लालू के साथ शुरू से ही जो मुस्लिम नेता उनकी आंख के बाल रहे हैं उनमें अधिकतर शेख ,पठान आदि हैं. तसलीमुद्दीन, शहाबुद्दीन या अब्दुल बारी सिद्दीकी आदि सभी उच्च जातियों के मुस्लिम उनके सबके करीब रहे हैं. हालांकि बिहार की गठबंधन सरकार में पसमांदा जनप्रतिनिधियों को मंत्री बनाकर उन्हें महत्व दिया गया है. जिसके चलते उम्मीद की जा रही है कि मुसलमान आरजेडी और जेडीयू के साथ ही रहने वाले हैं. बिहार की मुस्लिम राजनीति में पिछले कुछ चुनावों से असदद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी खलबली मचाई है. वे भी मुसलमानों के वोट जातियों में बिखरने से परेशान होंगे.
बीजेपी के साथ पसमांदा हो सकते हैं पर अभी विश्वास का संकट
राजनीतिक दलों के बीच सबसे बड़ी लड़ाई इन पिछड़े और अति पिछड़े मुसलमानों को लेकर ही रही है.जिस तरह हिंदुओं में अति पिछड़े विश्वकर्मा जातियां हैं जो किसी न किसी प्रकार किसी पेशे से जुड़ी हुई हैं, उसी तरीके से मुसलमानों में भी ये कारीगर जातियां ही सबसे पिछड़ी हुई हैं. 2014 के बाद से ये अति पिछड़ी जातियां बीजेपी को वोट दे रही हैं. चूंकि इन कारीगर जातियों का मिजाज हिंदुओं और मुसलमानों में एक ही जैसा होता है इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि इनके वोट का कुछ हिस्सा बीजेपी को भी जाए. हो सकता है विश्वकर्मा योजना का लाभ मिलने पर ये मुस्लिम अति पिछड़ी जातियां अपने परंपरागत वोटर पैटर्न से अलग हटकर वोट करें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



