
बिहार में नकली शराब का कारोबार बढ़ा है, फिर शराबबंदी का फ़ायदा क्या है? : आज का दिन, 15 दिसंबर
AajTak
बिहार में शराबबंदी इन 6 सालों में कितनी सफल हुई, दवाइयों से लेकर सर्जरी तक की फीस में क्यों हुई बढ़ोतरी और पीएचडी के लिए मास्टर्स डिग्री की बाध्यता ख़त्म करने की जरूरत क्यों पड़ी? सुनिए 'आज का दिन' में.
बिहार में पिछले 6 सालों में शराब पर बैन लगा है. नीतीश कुमार इसके लिए कभी आलोचना और कभी तारीफ पाते रहे हैं. लेकिन ये भी एक सच है कि उनके लिए चुनावी तौर पर ये बैन फायदेमंद साबित हुआ है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि शराब बैन करके उन्होंने महिला वोटर्स को अपने पाले किया. लेकिन इसी तस्वीर का एक पहलू और भी है. और वो है बिहार में अभी भी बिक रही इलीगल शराब. आँकडे कहते हैं कि शराब पर बैन के बाद इसमें तेजी आई है. जाहिर है असल शराब के चाहने वाले अवैध तरीके से बनी शराब के ओर बढ़ रहे हैं. बिहार में इस बैन के दौरान करीब 700 से भी ज्यादा मौतें नकली शराब से हुई हैं. साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं और करीब 53 लाख लीटर शराब जब्त हुई है जो अवैध थी. इस दौरान नीतीश का विपक्ष बदलता रहा, लेकिन जो भी विपक्ष में रहा चाहे आर्जेडी हो या बीजेपी नीतीश के इस शराब बैन पर सवाल उठाती रही. अभी हाल ही में नीतीश कुमार उस सवाल पर बीजेपी नेताओं पर भड़के जिसमें उन्होंने शराब का बैन हटाने की मांग उठाई थी. नीतीश कुमार ने कहा था कि तुम सब लोग शराबी हो गए हो. बीजेपी के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का कहना है कि हम शराब बंदी के समर्थन में हैं, लेकिन जिस तरह से इसे इम्प्लीमेंट किया गया है, वो ग़लत है. विपक्ष की इस घेराबंदी और राज्य में पकड़ी जा रही अवैध शराब और उससे हो रही मौतें – नीतीश कुमार पर दबाव जरूर बना रही हैं. सवाल ये है कि बिहार में शराब बंदी का असर किस तौर पर हुआ है और क्या वाकई ऐसा है कि सरकार पर शराबबंदी हटाने का दबाव बढ़ा है? शराबबंदी पर नीतीश कुमार पर दबाव कितना है क्या इसके पीछे इम्प्लीकेशन्स में हो रही चूक है या फिर ये प्रॉबलम बैन से ही है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
------------------------------------
मई 2022 में एक रिपोर्ट आई थी. रिपोर्ट बता ये रही थी कि एशिया में मेडिकल इन्फ्लेशन यानी हेल्थ सेक्टर की महंगाई सबसे ज्यादा है. जाहिर है ऐसा इसलिए था कि एशिया के ज्यादातर मुल्कों में उस लिहाज से रिसॉरसेस नहीं. ज्यादातर बाहर से मँगवाए जाते हैं. भारत में भी हालत अच्छी नहीं थी. हालांकी कोविड के बाद बढ़े मेडिकल इंश्योरेसन्स के नंबर्स को अच्छे संकेत के तौर पर देखा जा रहा था. अब फिर से एक रिपोर्ट आई है. मोतीलाल ओसवाल नाम की एक संस्था की एक रिपोर्ट से पता चला है कि अस्पतालों की फीस में पिछले साल के मुकाबले 3 से 4 परसेंट बढ़ोतरी हुई है. और यही हाल सर्जरी का भी है. इनके चारजेज 8 से दस परसेंट बढ़े हैं। इलाज में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट्स हों या दवाइयाँ ये सब भी इसकी जद में हैं. कोविड के बाद जब इस पर बहस तेज हुई है कि देश में हेल्थ सेक्टर पर काम करने की जरूरत है और उसे सस्ता बनाना चाहिए, ऐसे में ये रिपोर्ट परेशान करती है. फिर ऐसे समय में जब सरकारों का लगातार दावा है कि वो हेल्थ में काम कर रहे हैं, फिर ये महंगाई जो कि किसी भी मरीज के इलाज में एक बड़ा फैक्टर रहती है उसमें बढ़ोतरी क्यों हो रही है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
------------------------------------------- पीएचडी प्रोग्राम्स में पार्ट लेने के लिए अब तक आप क्या करते हैं? पहले ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन, यही ना. लेकिन कल यूजीसी ने एक घोषणा की है कि अब पीएचडी प्रोग्राम्स में हिस्सा लेने के लिए मास्टर्स की जरूरत नहीं. स्टूडेंट्स चार साल के ग्रेजुएशन प्रोग्राम के बाद सीधे पीएचडी में दाखिला ले सकते हैं. यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने कल बताया कि इस प्रावधान में बदलाव किया जा रहा है. हालांकि उन्होंने आगे ये भी कहा कि यूनिवर्सिटीज को ये अधिकार होगा कि ग्रेजुएशन प्रोग्राम तीन साल का होगा या चार साल का. लेकिन ये तब तक ही होगा जब तक 3 साल के अंडरग्रेजुएट कोर्स को 4 साल के प्रोग्राम के पूरी तरह लागू होने तक बंद नहीं किया जाएगा. कुछ ही दिन पहले यूजीसी ने ऑनर्स डिग्री प्रोग्राम ग्रेजुएशन सिलेबस के लिए चार साल किया था. इसकी जरूरत क्यों लगी यूजीसी को और दिक्कतें क्या होंगी? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



