
बिहार में नए डिप्टी सीएम बने BJP के Samrat Chaudhary, बताया कब और कहां खोलेंगे अपनी पगड़ी
AajTak
बिहार के नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने 'पगड़ी वाली कसम' को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनकी प्रतिक्रिया उस वक्त आई है, जब विपक्ष उनके संकल्प को लेकर लगातार हमलावर है और तंज कस रहा है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या में पगड़ी खोलेंगे. भगवान श्रीराम के चरणों में सिर मुड़वाएंगे.
लालू यादव की पार्टी का साथ छोड़कर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एनडीए के साथ मिलकर एक बार फिर बिहार में सरकार बनाई है. बीते दिन उन्होंने सीएम पद की शपथ ली. साथ ही बीजेपी नेता सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. अब सम्राट चौधरी 'पगड़ी वाली कसम' को लेकर सुर्खियों में हैं. विपक्ष उन पर हमलावर है और लगातार तंज कस रहा है.
'पगड़ी वाली कसम' के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा, बीजेपी मेरी दूसरी मां है. जब मेरी मां चली गई तो मैंने पगड़ी बांधी थी. आज अगर दूसरी मां के सम्मान के लिए मुझे अयोध्या जाकर सिर मुड़वाना पड़े तो मुझे मंजूर है. अयोध्या में पगड़ी खोलेंगे. भगवान श्रीराम के चरणों में सिर मुड़वाएंगे.
ये भी पढ़ें- 'Samrat Chaudhary ने पगड़ी इसलिए नहीं खोली है...', RJD नेता अब्दुल बारी का तंज
सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 48 घंटे में सभी ने बिहार की राजनीतिक स्थिति को देखा. जेडीयू की तरफ से प्रस्ताव आया तो हमने साथ दिया. जेडीयू को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था. बीजेपी ने 1997 में समता पार्टी के साथ गठबंधन किया था. 2005 में हमने बिहार से जंगलराज खत्म किया.
'ये सेवा का अवसर, मेवा खाना हमारा मकसद नहीं'
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के लिए काम करेगी. बिहार में बड़ा परिवर्तन हुआ है. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व पर बिहार के हर कार्यकर्ता को भरोसा है. आरजेडी ने जंगलराज को गुंडाराज में बदलने की मंशा रखी थी. जनादेश बिहार की शांति के लिए था. हमको सुशासन स्थापित करना है. ये सेवा का अवसर है, मेवा खाना हमारा मकसद नहीं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




