
बिहार: मुंगेर में महिला के साथ छेड़खानी! पति ने अन्य के साथ मिलकर आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
मुंगेर में एक महिला ने अपने पति से शिकायत की कि बाजार से लौटते वक्त एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की है. इस जानकारी के बाद महिला का पति अपने परिवार के सदस्यों के साथ आरोपी के घर पहुंचा और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.
मुंगेर में महिला से छेड़खानी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या की घटना सामने आई है. बाजार से लौटने के बाद महिला ने अपने पति से शिकायत की कि रास्ते में एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की है. इसके बाद महिला का पति छह लोगों को लेकर आरोपी के पास पहुंचा और सभी ने कथित छेड़खानी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी.
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. डीएसपी ने दो महिलाओं की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की है. साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी होने की बात कही गई है.
बताया जा रहा है कि टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी 56 साल के महेश दास अपने घर पर बैठा हुआ था. तभी उसका पड़ोसी ब्रह्मदेव दास अपने घर के सदस्यों के साथ महेश दास के घर पर आया और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर ब्रह्मदेव दास महेश दास के साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान महेश दास जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया. इसके बाद परिजन उसे उठा कर तिलकारी गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गये जहां महेश दास को मृत घोषित कर दिया गया.
मौत की सूचना के बाद फरार हुआ आरोपी परिवार
इधर, मौत की सूचना मिलते ही पिटाई करने वाला अपने परिवार के साथ फरार हो गया. टेटियाबंबर राजद के प्रखंड अध्यक्ष भूदेव प्रसाद दास की मानें तो मंगलवार की शाम महेश दास तिलकारी हटिया से खरीदारी कर लौट रहा था. रास्ते में एक परिचित मिल गया जिससे वह बात करने लगा था. बातचीत के क्रम में उसने उक्त व्यक्ति से कहा कि टमाटर लेना भूल गया कई बार वह टमाटर-टमाटर बोला. इसी क्रम में उसके पड़ोस में रहने वाली ब्रह्मदेव दास की पत्नी उधर से गुजर रही थी. उसे लगा कि महेश उसे देख कर ही टमाटर-टमाटर बोल रहा है.
ब्रह्मदेव की पत्नी ने घर जाकर परिजनों को इस बारे में सूचना दी और कहा कि महेश दास ने उसके साथ छेड़खानी की है. इसी बात को लेकर ब्रह्मदेव व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई. इधर, मृतक की पत्नी मंजू देवी के बयान पर टेटियाबंबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसमें ब्रह्मदेव दास, दिलीप दास, आकाश दास, पूजा देवी, पूनम देवी, सुबोध दास एवं उसकी पत्नी के नामजद किया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



