
बिहार: बीजेपी नेता ने मेयर प्रत्याशी पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद कर लिया सुसाइड
AajTak
बताया जा रहा है कि मेयर चुनाव के प्रचार में जाने से प्रीति कुमारी ने मना कर दिया था. इसी को लेकर कहासुनी हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो देसी कट्टा बरामद किया है.
बिहार के मुंगेर में सनसनीखेज घटना हुई है. यहां भाजपा नेता अरुण यादव ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के बाद बीजेपी नेता ने खुद भी सुसाइड कर लिया. जानकारी के मुताबिक, अरुण यादव की पत्नी प्रीति कुमारी मेयर पद की उम्मीदवार थीं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
बताया जा रहा है कि मेयर चुनाव के प्रचार में जाने से प्रीति कुमारी ने मना कर दिया था. इसी को लेकर कहासुनी हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो देसी कट्टा बरामद किया है.
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मोहल्ला का है. यहां भाजपा नेता बड़ा बाबू के नाम से चर्चित अरुण यादव के घर से जब गोली चली तो लोग दहशत में आ गए. गोली की आवाज सुनने के बाद लोग उनके घर पहुंचे तो बेडरूम अंदर से बंद था. इसके बाद लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे.
जानकारी के मुताबिक, अरुण यादव भाजपा के ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे. वहीं, उनकी पत्नी प्रीति कुमारी भाजपा नेता सह मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद के लिए प्रत्याशी थीं. दोनों को कोई संतान नहीं है.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद घटना का कारण है. स्थानीय लोगों में चर्चा इस बात की है कि अरुण यादव अपनी पत्नी प्रीति देवी को इस बार नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के रूप में लाए थे और चुनाव की डेट की घोषणा के बाद अपनी पत्नी को मेयर प्रत्याशी के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे थे. इसको लेकर अरुण यादव लगातार क्षेत्रों में जनता से मिलजुल रहे थे.
पिछले तीन दिनों से अरुण यादव अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे, लेकिन तेज धूप और गर्मी को वजह से पत्नी प्रीति देवी प्रचार प्रसार में जाना नहीं चाहती थीं और इसी बात को लेकर बुधवार से दोनों में टेंशन था.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




