
बिहार छुट्टी विवाद: नीतीश-तेजस्वी के लिए गांधी पर भारी पड़ गए आंबेडकर, राष्ट्रपिता अब कहां जाएं?
AajTak
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक बार फिर अपमानित होना पड़ा है. पहले आम आदमी पार्टी ने उन्हें दिल्ली और पंजाब के सरकारी कार्यालयों से हटाया अब बिहार सरकार ने भी कुछ ऐसा ही किया है. बिहार सरकार ने गांधी जयंती की छुट्टी को खत्म कर दिया है. जबकि आंबेडकर जयंती की छुट्टी को जारी रखा है. जाहिर है कि डॉक्टर आंबेडकर को महात्मा गांधी पर वरीयता दी गई है.
बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है. बिहार में पहली बार हिंदुओं और मुसलमानों के लिए छुट्टियों बांट दी गईं हैं. यह संभव हुआ है उर्दू और गैर उर्दू स्कूलों के लिए अलग-अलग कैंलेंडर जारी करने के चलते. दरअसल उर्दू स्कूलों में पढ़ने वाले 99 परसेंट छात्र मुस्लिम ही होते हैं इसलिए कहा जा रहा है कि यह फैसला समाज को बांटने वाला है. बीजेपी ने बिहार सरकार के फैसले को तुगलकी फरमान बताया है. मुस्लिम समुदाय के लिए रामनवमी, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, तीज और वसंत पंचमी की छुट्टियों को कैंसल कर दिया गया है. इसके एवज में ईद और बकरीद की छुट्टियों को 3-3 दिन का कर दिया गया है. बिहार बीजेपी के नेताओं ने तंज कसा है कि इससे अच्छा तो यही होता कि नीतीश सरकार बिहार को इस्लामिक स्टेट ऑफ बिहार घोषत कर दे. इस बीच बिहार सरकार के इस फैसले में नीतीश कुमार की एक और तुष्टिकरण भरी चाल नजर आई है. वह है गांधी जयंती की छुट्टी को कैंसल करना और आंबेडकर जयंती की छुट्टी जारी रखना.
आम आदमी पार्टी के बाद अब बिहार सरकार ने भी महात्मा गांधी को प्रदेश निकाला करार दिया है. पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली के सरकारी कार्यालयों से राष्ट्रपिता को हटाकर आंबेडकर को जगह दी थी अब बिहार सरकार ने गांधी जयंती की छुट्टी खत्म कर कुछ ऐसा ही संदेश दिया है. बिहार सरकार ने उर्दू स्कूलों और गैर उर्दू स्कूलों के लिए दोनों ही के लिए गांधी जयंती की छुट्टी कैंसल करने का सीधा संदेश है कि राष्ट्रपिता बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के लिए फिट नहीं बैठ रहे हैं.
गांधी जयंती ही नहीं मजदूर दिवस की छुट्टी भी खत्म कर दी गई है. हां पर आंबेडकर जयंती के दिन छुट्टी उर्दू स्कूलों और गैर उर्दू स्कूलों दोनों जगहों पर रहेगी.मतलब साफ है. इसे लेकर बिहार में फिर से सियासी घमासान मचना तय है.
फिर आया मुस्लिम तुष्टिकरण का ट्रेंड
देश में कुछ दिनों से मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हो रही थी. बीजेपी के उभार के बाद एक ट्रेंड देखने को मिल रहा था कि हर राजनीतिक दल खुद को सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुका दिखाने की कोशिश कर रहा था. यही कारण था समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने भी मुसलमानों को हाशिये पर रखना शुरू कर दिया था. अपने आपको मुसलमानों का हितैषी कहने वाले दलों ने भी मुस्लिम कैंडिडेट उतारने में कटौती कर रखी थी. पर इस बार हो रहे विधानसभा चुनावों में फिर पुराना ट्रेंड जोर पकड़ रहा है. बीजेपी विरोधी सभी पार्टियां मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए खुलकर हर चाल चल रही हैं. तेलंगाना में बीआरएस ने मुस्लिम कम्युनिटी के लिए अलग आईटी पार्क बनाने की घोषणा की है तो कांग्रेस ने मुस्लिम मेनिफेस्टो ही जारी कर दिया. इस बीच जैसी बिहार से खबर आ रही है कि नीतीश कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लिए अलग छुट्टियों का कैलंडर ही जारी कर दिया है.
नीतीश कुमार के दांव पर दांव

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



