
बिहार के पूर्वी चंपारण में पहुंचा विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग
AajTak
तमिलनाडु के महाबलीपुरम से विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग को बिहार के पूर्वी चंपारण में लाया गया है. इस भव्य शिवलिंग की बिहार में एंट्री हुई और यह गोपालगंज पहुंचे के बाद कल्याणपुर के विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाएगा. गोपालगंज में शिवलिंग के आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूल और चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया, और हर हर महादेव के जयकारे लगाये. शिवलिंग की पूजा अर्चना के साथ इसका स्वागत किया गया. यह शिवलिंग महाबलीपुरम में तैयार किया गया है और इसकी स्थापना चंपारण में होनी है. इसे लाने की प्रक्रिया की तस्वीरें भी उपलब्ध हैं, जो इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन की महत्ता को दर्शाती है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











